नोकिया के लिए यह साल बहुत महत्वपूर्ण और बिजी रहा है। कंपनी ने भारत में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। लेकिन, सबसे अच्छी बात यह रही है कि कंपनी ने अपने सभी स्मार्टफोन को लगातार लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच और फीचर अपडेट दी है। कंपनी ने एंड्रॉइड 9 पाई के लॉन्च के तुरंत बाद घोषणा कर दी थी कि वे अपने सभी स्मार्टफोन को यह लेटेस्ट OS अपडेट देंगे।
कंपनी ने अपना वादा भी पूरा किया है और अपने कुछ स्मार्टफोन को इस लेटेस्ट OS की स्टेबल और beta अपडेट देनी शुरू भी कर दी है।
कंपनी ने हाल ही में कुछ स्मार्टफोन एंड्रॉइड वन प्रोग्राम के तहत लॉन्च किए थे। इस वजह से स्मार्टफोन को जल्द से जल्द अपडेट मिलती रही है। अब नोकिया ने पिछले महीने लंदन में लॉन्च हुए लेटेस्ट नोकिया 7.1 को एंड्रॉइड 9 पाई की स्टेबल अपडेट दी है।
New day, and a new serving of Pie coming right up. Nokia 7.1 now on Android 9. 😋🥧 pic.twitter.com/ZPupm6TAmR
— Juho Sarvikas (@sarvikas) November 27, 2018
यह जानकारी HMD Global Cheif Product Officer Juho Sarvikas ने एक ट्वीट के जरिए दी है। अपडेट फेज्ड तरीके से रोल-आउट की जएगी इसलिए एेसा हो सकता है कि यह सभी नोकिया 7.1 यूनिट्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लगाए। एेसा हो सकता है कि नोकिया जल्द ही भारत में नोकिया 7.1 को लॉन्च करे। कंपनी ने भारत में एक लॉन्च इवेंट आयोजित किया है और 6 दिसंबर को आयोजित इस लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।
नोकिया 7.1 एक मिड-रेंज डिवाइस है, फिर भी स्मार्टफोन कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है। स्मार्टफोन में HDR-कंप्लायंट डिस्प्ले दी गई है, जो ज्यादा कलरफुल और वाइब्रेंड होती है। स्मार्टफोन SDR कंटेंट को साथ के साथ HDR में भी बदल सकता है।