Nokia 7.3 का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को 2020 के शुरुआती महीनों में लॉन्च किया जाना था लेकिन अब तक इसे लॉन्च नहीं किया जा सका है। HMD Global अब इस स्मार्टफोन को 2021 में लॉन्च कर सकता है। हालांकि, फोन के लॉन्च डेट से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। पिछले कुछ महीनों में Nokia के कई मिड रेंज के स्मार्टफोन्स को सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किए गए हैं। Nokia 7.3 को भी अब TUV Rheinland पर स्पॉट किया गया है। ऐसे में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद जगी है। Also Read - Nokia 5G: Nokia जल्द लॉन्च कर सकती है 4 नए 5G स्मार्टफोन, लीक हुई जानकारी
Nokia 7.2 को 2019 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद इस सीरीज में अब तक अपग्रेड देखने को नहीं मिला है। सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुई जानकारी के मुताबिक, Nokia 7.3 कंपनी का पहला डिवाइस होगा जो 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। वहीं Nokia 6.3/Nokia 6.4 को इसके मुकाबले कम पावरफुल बैटरी के साथ उतारा जा सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक, Nokia 6.3 को 4,470mAh कैपेसिटी की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Also Read - Nokia जल्द लॉन्च कर सकता है एक मिड रेंज स्मार्टफोन, ऐसा होगा डिजाइन
फीचर्स
इस स्मार्टफोन के अब तक सामने आए फीचर्स पर नजर डालें तो ये Qualcomm Snapdragon 690 SoC चिपसेट के साथ आ सकता है। ये मिड रेंज का 5G प्रोसेसर है, ऐसे में हम कह सकते हैं कि Nokia 7.3 को 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। पिछले दिनों लॉन्च हुए Nokia 8.3 5G में Qualcomm Snapdragon 765G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन को भी Nokia 7.2 की तरह ही क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 48MP या 64MP का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। Also Read - OnePlus Nord N10 5G और Nord N100 हुए लॉन्च, कम दाम में मिलेंगे धांसू फीचर्स
Nokia 6.3/Nokia 6.4 की बात करें तो ये भी क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ आ सकता है। इसमें 24MP का प्राइमरी सेंसर, फोन में इसके अलावा 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया जाएगा। फोन के अन्य दो कैमरे के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। इनमें 2MP का लेंस इस्तेमाल किया जा सकता है।
Features | Nokia 7.2 |
---|---|
Price | 18599 |
Chipset | Snapdragon 660 SoC |
OS | Android Pie |
Display | 6.3-inch Full HD+ |
Internal Memory | 4GB RAM + 64GB storage |
Rear Camera | Triple – 48MP + 8MP + 5MP |
Front Camera | 20MP |
Battery | 3,500mAh |