नोकिया के टॉप ऑफ द रेंज मॉडल Nokia 9 PureView के बारे में काफी समय से लीक्स निकलकर सामने आ रहे हैं। अब खबर हैं कि इस स्मार्टफोन को अगले महीने होने वाले MWC 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। HMD ग्लोबल के CPO Juho Sarvikas ने Nokia MWC 2019 को लेकर टीज भी किया है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी नोकिया इस फोन को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। Also Read - Nokia 3.4 Vs Moto E7 Power: कम कीमत में आने वाले इन दो स्मार्टफोन में कौन है बेहतर?
https://twitter.com/sarvikas/status/1084209612465815552 Also Read - Nokia 3.4 की Amazon और Flipkart पर Sale आज से, जानें कीमत और Offers
MWC 2018 में HMD Global ने Nokia 8110 4G, Nokia 1, Nokia 6.1, Nokia 7 Plus and Nokia 8 Sirocco को लॉन्च किया
था। अब ऐसी उम्मीद है कि कंपनी MWC में Nokia 9 के साथ Nokia 6.2 और कुछ बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है जिसमें फीचर फोन भी होगा। Also Read - Nokia 6300 4G फीचर फोन WhatsApp सपोर्ट के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च
<strong></strong>
हाल में लीक हुई रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि नोकिया 9 को पेंटा लेंस कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को दुबई में इस महीने के आखिर में और भारत में फरवरी में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि HMD Global ने अभी ऑफिशियल तौर पर Nokia 9 PureView के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
फोन की स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इसमें 5.9-inch या 6-inch QHD+ display हो सकती है जिसमें स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ 8जीबी रैम और 128जीबी की स्टोरेज होगी। फोन में Android 9 Pie OS के साथ 4,150mAh की बैटरी दी जा सकती है। लीक्स और रेंडर के मुताबिक Nokia 9 में ZEISS ब्रांडिंग के साथ Penta-lens कैमरा सिस्टम होंगे। इसके अलावा LED flash और proximity sensor के लिए एडिशनल कटआउट होंगे।