HMD Global आज Nokia के कई स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। आज यानी 8 अप्रैल को 3PM UK टाइम (भारतीय समयानुसार 7:30PM) पर नोकिया के स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट शुरू होगा। कंपनी ने कुछ समय पहले अपने इस लॉन्च इवेंट के बारे में टीज किया था। पिछले दिनों सामने आई जानकारियों के मुताबिक, Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं। हालांकि, कंपनी की तरफ से किसी भी मॉडल के बारे में आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। Also Read - Nokia Lite Earbuds हुआ लॉन्च, एक बार चार्ज करके 36 घंटे तक कर सकते हैं इस्तेमाल
Nokia के स्मार्टफोन की कीमत (संभावित)
Nokia C20 की कीमत EUR 90 (लगभग 7,900 रुपये) होगी। यह कंपनी का एंट्री लेवल फोन होगा जो 1GB RAM + 16GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। इसके अलावा Nokia G10 को 3/4GB RAM + 32/64GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत EUR 139 (लगभग 12,300 रुपये) हो सकती है। वहीं, Nokia G20 की कीमत EUR 169 (लगभग 15,000 रुपये) होने की उम्मीद है। Nokia के नए X-Series में आने वाले फोन X10 और X20 की कीमत क्रमश: EUR 349 (लगभग 30,900 रुपये) और EUR 300 (लगभग 26,500 रुपये) हो सकती है। Also Read - Nokia C10, Nokia C20, Nokia G10 और Nokia G20 स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
फीचर्स
Nokia C20 को हाल ही में Bluetooth SIG वेबसाइट पर देखा गया था। इस फोन में Unisoc SOC दिया जा सकता है। इसे खास तौर पर एंट्री लेवल यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। वहीं, Nokia G10 और G20 के फीचर्स की बात करें तो ये 6.3 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं। इन स्मार्टफोन में 32GB और 64GB की स्टोरेज मिल सकती है। Nokia G10 में MediaTek Helio P22 प्रोसेसर जबकि Nokia G20 में MediTek Helio G35 प्रोसेसर दिया जा सकता है। Also Read - Nokia ने दो नए 5G फोन X10 और X20 किए लॉन्च, मिलेगा 64MP तक का कैमरा
दोनों फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का दिया जा सकता है। वहीं, फोन 5MP के अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP के मैक्रो और 2MP के डेप्थ सेंसर के साथ आएंगे। इनमें 5000mAh की बैटरी और USB Type C चार्जिंग फीचर दी जा सकती है।
Nokia X10, Nokia X20 के फीचर्स
HMD Global के इस नए स्मार्टफोन सीरीज को 6GB RAM और 128GB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 480 प्रोसेसर के साथ आएंगे। फोन Android 11 ऑपरेटिंग सिस्मट के साथ आएंगे। वहीं, Nokia X20 का 5G वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है। फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। ये दोनों फोन 4,5000mAh बैटरी और 10W USB Type C चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे।