वनप्लस 6 स्मार्टफोन पर आग बेअसर है। जी हां, यह मजाक नहीं बल्कि सच है। आप इस स्मार्टफोन की स्क्रीन को अगर जलाएंगे तो 20 सेकेंड तक आग की लपटों का इस फोन पर कोई असर नहीं होगा। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन की बॉडी पर ब्लेड से हल्के खरोंच मारोगे तो भी स्क्रैच नहीं पड़ेंगे। यह स्मार्टफोन स्क्रैच, बर्न और बेंड टेस्ट में सफल रहा है। इस टेस्ट को यूट्यूबर जैरी ने किया है। उन्होंने इस टेस्ट को करने के लिए अलग-अलग लेवल रखे थे और यह स्मार्टफोन छठे लेवल तक स्क्रैच टेस्ट में सफल रहा है। इसी तरह आग से जलाए जाने के टेस्ट में भी यह फोन सफल रहा है। Also Read - Motorola से OnePlus तक, इन 10 स्मार्टफोन्स से निकलता है सबसे ज्यादा रेडिएशन
Also Read - OnePlus के इन फोन्स को अब नहीं मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यूजदेखिए तस्वीरें Also Read - OnePlus 6 और OnePlus 6T को मिला स्टेबल Android 11 अपडेट, 3 साल पुराने हैं दोनों फोन
OnePlus 6 के स्क्रैच, बर्न और बेंड टेस्ट करीब 5 मिनट का है। इसमें जैरी इस स्मार्टफोन के साइड की बॉडी को चाकू से खरोंचते हुए दिख रहे हैं।
इतना ही नहीं, जैरी लाइटर निकालते हैं और उसके फ्लेम से वनप्लस 6 को जलाते भी हैं। आप अगर जैरी का यह वीडियो देखना चाहते हैं तो इस स्टोरी लिंक पर क्लिक करें।
आइये जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स
इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845एसओसी प्रोसेसर दिया गयाहै। इसे 6GB रैम/64GB स्टोरेज, 8GB रैम/128GB और 8GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। वनप्लस 6 में डैश चार्ज पुराने वाला ही है। फोन यूएसबी टाइप सी पोर्ट से चार्ज होगा। ऑडियो कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm है। फोन में 3,300mAh की बैटरी है दी गई है। यहस्मार्टफोन एंड्रॉइड 8.1 Oreo और OxygenOS 5.1.2 के साथ आ रहा है।
भारत में आज दोपहर 3 बजे होगा लॉन्च
यह स्मार्टफोन भारत में आज दोपहर 3 बजे लॉन्च होगा। वनप्लस 6 मुंबई में एक इवेंट में लॉन्च होगा।