OnePlus 9 Lite जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। एक टिप्स्टर ने इसकी जानकारी साझा की है। इस स्मार्टफोन को पहले OnePlus 9E के नाम से लॉन्च किया जाना था और यह फोन OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के साथ चीन में लॉन्च होना था। वनप्लस इस स्मार्टफोन सीरीज को साल 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च कर सकती है। हालांकि वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो के मुकाबले OnePlus 9 Lite स्मार्टफोन सस्ता होगा। Also Read - Xiaomi Mi 11 Pro में होगा 120x जूम (Zoom) वाला कैमरा और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट!
TechDroider के इस स्मार्टफोन की लॉन्च डीटेल्स को लीक किया है। यह फोन दो वेरिएंट LE2100 और LE2101 मॉडल नंबर के साथ भारत और चीन में लॉन्च हो सकता है। यह फोन यूरोप और अमेरिकी बाजार में बाद में लॉन्च होगा। टिप्स्टर की मानें तो वनप्लस का किफायती स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 865 प्रोसेसर पर काम करेगा। पिछले महीने एंड्रॉयड सेंट्रल ने भी OnePlus 9 Lite की जानकारी दी थी। Also Read - Realme X7 और Realme X7 Pro भारत में जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स
रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन OnePlus 9 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन हो सकता है। शुरुआत में यह फोन विभिन्न नाम OnePlus 9E और OnePlus 9T के नाम से लीक हो रहा था। इससे पहले TechDroider ने यह जानकारी दी थी कि वनप्लस 9 सीरीज में कंपनी तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जो इस साल मार्च में आएंगे। Also Read - Redmi K40 सीरीज में होंगे Snapdragon 888 SOC वाले दो फोन, इतनी होगी शुरुआती कीमत
OnePlus 9 Lite Price (अनुमानित)
एंड्रॉयड सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 9 Lite स्मार्टफोन 600 डॉलर (लगभग 43,800 रुपये) की कीमत पर लॉन्च हो सकता है। यानी इस स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी OnePlus Nord की सेल को भी जारी रख सकेगी।
स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
OnePlus 9 Lite के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 865 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। यह स्मार्टफोन वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो के अलग होगा, जिसमें अनुमान के मुताबिक Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है।
इस स्मार्टफोन में 90Hz का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित नए OxygenOS के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन में 30W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि वनप्लस ने इस स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।