OnePlus ने हाल में OnePlus 9RT और Buds Z2 TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। पिछले सप्ताह आई खबर के अनुसार, कंपनी फरवरी में एक और लॉन्चिंग इवेंट करने वाली है। इस इवेंट के जरिए वह भारत में OnePlus Nord CE 2 5G लॉन्च करेगी। फरवरी में वनप्लस यूरोपीयन मार्केट में OnePlus Nord N20 उतारने की योजना में भी है। अब एक लोकप्रिय टिप्स्टर ने वनप्लस नॉर्ड CE 2 5G की लॉन्चिग डेट को टिप किया है। आइये, जानते हैं भारत में कब लॉन्च होगा वनप्लस का यह 5G फोन। Also Read - OnePlus Pad का इंतजार जल्द होगा खत्म, बड़ी डिस्प्ले और पॉवरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने की उम्मीद
OnePlus Nord CE 2 5G Launch Date
लोकप्रिय और विश्वासनीय टिप्सटर Max Jambor ने OnePlus Nord CE 2 5G की लॉन्चिंग डेट को टिप किया है। मैक्स ने एक फोटो शेयर की है। इसके अनुसार, OnePlus के इस 5G फोन को 11 फरवरी, 2022 को लॉन्च किया जाएगा। शेयर की गई फोटो में लॉन्चिंग डेट के अलावा फोन का कैमरा मॉड्यूल भी दिखाई दे रहा है। यह पहले सामने आए रेंडर के समान है। Also Read - OnePlus Nord 2T की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, तस्वीरें भी आई सामनें
OnePlus Nord CE 2 में मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord CE 2 में 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में अंडर स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। हैंडसेट Android 12 OS पर रन करेगा। इसके कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ 64MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP का मेक्रो कैमरा लगा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस 16MP सेल्फी कैमरे से लैस है। Also Read - OnePlus Ace Racing Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन
इस फोन में Dimensity 900 चिपसेट मिलेगा। फोन कई वेरिएंट में आ सकता है। स्मार्टफोन में 6GB RAM, 8GB RAM और 12GB RAM के साथ 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस में 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फोन को काले और हरे कलर ऑप्शन में उतारा जाएगा।
कितनी होगी कीमत?
वनप्लस नॉर्ड CE 2 5G की कीमत को लेकर कंपनी की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि इसे 24,000 रुपये से लेकर 28,000 रुपये के बीच में लॉन्च किया जाएगा। हैंडसेट की सटीक कीमत और इसमें मिलने वाले सभी स्पेसिफिकेशन लॉन्चिंग के दौरान ही पचा चलेंगे।