OPPO Find X3 Series को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी OPPO के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के प्रीमियम मॉडल को FCC सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। पहले भी OPPO के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को मॉडल नंबर CPH2173 के नाम से Geekbench पर स्पॉट किया जा चुका है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स- Find X3 और Find X3 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी अपने इस फ्लैगशिप सीरीज को मार्च में पेश कर सकती है। Also Read - Oppo F19 Pro और Oppo F19 Pro+ 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, Oppo Band Style की भी एंट्री
अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट FCC (Federal Communication Commission) पर लिस्ट हुए OPPO CPH2173 के फीचर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित ColorOS 11.2 के साथ आ सकता है। यूजर्स के लिए खुश होने की बात ये है कि OPPO अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के साथ चार्जर भी शिप करेगा। सर्टिफिकेशन साइट पर इस चार्जर को मॉडल नंबर VCA7JUH / VCA7DUH / VCA7HUAH के साथ स्पॉट किया गया है। फोन में 65W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी जाएगी। Also Read - Realme 8 Series Round Up: 108MP कैमरे के अलावा और क्या होगा खास, जानें?
OPPO Find X3 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
पिछले दिनों टिप्स्टर Evan Blass ने Find X3 Pro के फीचर्स रिवील किए थे। यह स्मार्टफोन 6.7 इंच के OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। फोन के डिस्प्ले का रेजोलूशन 1440 x 3216 पिक्सल हो सकता है। साथ ही, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। OPPO का ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 SoC के साथ आ सकता है। फोन को पावर देने के लिए 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। Also Read - Redmi Note 10S, Note 10 5G जल्द भारत में होंगे लॉन्च, मिलेगा 48MP का कैमरा और 5000mAh बैटरी
Find X3 Pro के कैमरे स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। फोन के बैक में 50MP का प्राइमरी Sony IMX766 सेंसर दिया जा सकता है। साथ ही, इसमें 50MP का ही अल्ट्रा वाइड सेंसर, 13MP का टेलिफोटो सेंसर दिया जा सकता है जो 2x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। फोन में चौथा 3MP का सेंसर दिया जाएगा जो 25x जूम को सपोर्ट करेगा।
OPPO इस सीरीज में Find X3 और Find X3 Pro के अलावा Find X3 Neo और Find X3 Lite भी लॉन्च कर सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को OPPO Reno 5 5G के रीब्रांड वेरिएंट के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।