चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपने रेनो सीरीज के तहत अब तक कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अब इस सीरीज में जल्द ही नया मेहमान जुड़ने वाला है। कंपनी जल्दी ही ओप्पो रेनो 4 (Oppo Reno 4) स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर लीक हुई हैं। इन लीक फोटोज में ओप्पो रेनो 4 के डिजाइनि की थोड़ी झलक देखने को मिलती है। Also Read - ColorOS 7 का अपडेट ओप्पो के इन स्मार्टफोन में मिलेगा, देखिए लिस्ट
Oppo Reno 4 में क्या होगा खास
लीक हुई तस्वीर से साफ हो गया है कि ओप्पो का ये स्मार्टफोन दो रंग और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। Oppo Reno 4 स्मार्टफोन में कंपनी अल्ट्रा स्टेटी फीचर दे सकता है। लीक हुई फोटो में डिवाइस के रियर साइट में ओप्पो का लोगो भी नजर आ रहा है। यह लोगो फोन के दाईं ओर बना हुआ है। जिसके नीचे एक बड़ा टेक्स्ट लिखा हुआ है। जिसका मतलब ‘ग्लो’ होता है। Also Read - Oppo TV: जल्द ही ओप्पो लॉन्च करेगी अपना स्मार्ट टीवी, नोकिया, वनप्लस को देगी टक्कर
संभवतः यह स्मार्टफोन का मार्केट नाम हो सकता है। हालांकि इस स्मार्टफोन की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन डिवाइस पर कुछ जानकारी चीनी भाषा में लिखी है। रेनो 4 (Oppo Reno 4) स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा, जिसके साथ 65 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन में सुपर नाइट सेंसर वीडियो फीचर होगा, यह फोन पर दी गई जानकारी का ट्रांसलेशन है। Also Read - ओप्पो ने रेनो-3 प्रो में कलर ओएस-7 का आधिकारिक वर्जन जारी किया
यानी रेनो 4 स्मार्टफोन में वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए नाइट मोड मिल सकता है। लीक हुई तस्वीर में फोन की ज्यादा डिटेल्स नहीं मिलती है। स्मार्टफोन में कंपनी वॉट ड्रॉप नॉच डिस्प्ले यह पंच होल सेल्फी कैमरा दे सकती है। रेनो 4 स्मार्टफोन को चीनी स्टोर पर स्पॉट किया गया है, यानी इसकी मार्केटिंग शुरू हो गई है। यह स्मार्टफोन जल्द ही ओप्पो द्वारा किया जा सकता है।