Oppo Reno 8 सीरीज को हाल ही में चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब इसके भारत लॉन्च का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। लॉन्च से पहले इस सीरीज में शामिल स्मार्टफोन्स से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में फोन के स्टोरेज और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है। बता दें, चीन में Oppo Reno 8, Oppo Reno 8 Pro और Oppo Reno 8 Pro+ स्मार्टफोन शामिल हैं। Also Read - Oppo K10 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने ऑफिशियल डेट की कंफर्म
टिप्सटर Paras Guglani ने ट्विटर के जरिए Oppo Reno 8 स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन लीक की है। लीक की मानें, तो भारत में यह फोन दो कॉन्फिग्रेशन में दस्तक देगा, जिसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज शामिल होंगे। इतना ही नहीं इसके अलावा, टिप्सटर ने यह भी बताया है कि यह फोन Shimmer Black और Shimmer Blue कलर ऑप्शन में दस्तक देगा। Also Read - Oppo A57 स्मार्टफोन की भारत में कीमत लीक, 5000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन
Oppo Reno 8 5G India 🇮🇳🇮🇳
– 7 5G Bands
– 8GB +128GB/ 8GB+256GB
– Shimmer Black, Blue— Paras Guglani (@passionategeekz) June 1, 2022
आपको बता दें, पुरानी रिपोर्ट में सामने आया था कि Oppo Reno 8 Pro और Oppo Reno 8 Pro+ स्मार्टफोन भारत में Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro के रूप में लॉन्च होंगे।
Oppo Reno 8 Specification
90Hz तक रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
50MP कैमरा
12GB तक RAM
80W फास्ट चार्जिंग
4500mAh बैटरी
चीन में लॉन्च हुए Oppo Reno 8 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन Android 12 बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करता है। इसमें 6.43 इंच का full-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मौजूद है। लेटेस्ट लीक का ध्यान रखें तो भारत में फोन 8GB RAM के साथ एंट्री मार सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 4500mAh की है, जिसके साथ 80W Super Flash चार्ज सपोर्ट मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजद है।