HTC ने पिछले साल अगस्त के अंत में आधिकारिक रूप से HTC U Ultra के लिए Oreo अपडेट की पुष्टि की थी। वहीं, इस अपडेट को ताइवान, भारत और इटली के लिए रोल आउट कर दिया गया है। यह अपडेट OS वर्जन 8.0 पर आधारित है। वहीं, फर्मवेयर वर्जन 2.19.400.1 है। जबकि, कुछ यूजर्स ने वर्जन 2.19.70 9.2 की जानकारी दी है। Also Read - HTC Desire 21 Pro 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें इसकी कीमत और खूबियां
Also Read - HTC Wildfire E Lite स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानिए क्या होंगे स्पेसिफिकेशन्सअपडेट के साइज में भी अंतर है। पहले वाले अपडेट का साइड 1.32जीबी है। वहीं, दूसरे अपडेट का साइज 1.58जीबी है। ऐसा लगता है कि एंड्राइड सिक्योरिटी पैच का स्तर जनवरी है। वहीं, चेंजलोग भी अस्पष्ट है। Also Read - HTC Desire 20 Pro हुआ लॉन्च, जानिए क्या है कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
HTC U Ultra के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
मेटल और ग्लास यूनीबॉडी डिजाइन से बने इस स्मार्टफोन में 5.7-इंच का एलसीडी 5 डिसप्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 2560×1440पिक्सल है। फोन का डिसप्ले गोरिल्ला ग्लास 5 और सफायर ग्लास से कोटेड है। वहीं इसमें 160×1040पिक्सल रेजल्यूशन वाला सेकेंडरी डिसप्ले उपलब्ध है। सेकेंडरी डिसप्ले एचटीसी के नए सेंस एआई प्लेटफॉर्म पर कार्य करता है। सेकेंडरी डिसप्ले पर अलर्ट और नेाटिफिकेशन देखे जा सकते हैं। यह स्मार्टफोन क्वलाकॉम 821 क्वाडकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। इसमें 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रापिक्सल रीयर कैमरा दिया गया है। जिसमें एफ/1.8 अर्पाचर के साथ आॅप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन उपलब्ध है। एचटीसी यू अल्ट्रा में सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एंडरॉयड 7.0 नुगट पर आधारित इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर टाइप सी सपोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ, एनएफसी और वाईफाई दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। एचटीसी यू अल्ट्रा में वॉयस इनेबल सर्च सपोर्ट दिया गया है। इसमें चार आॅल्वेज आॅन माइक्रोफोन शामिल हैं। जिनकी मदद से आसानी से वॉयस कमांड देकर डिवाइस को अनलॉक किया जा सकता है।
You Might be Interested
45320
Buy Now