Xiaomi अपने Redmi K40 सीरीज को जल्द लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन सीरीज में तीन डिवाइसेज लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों में इस स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है। साथ ही, फोन का रिटेल बॉक्स भी सामने आया है। POCO अपने मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन F2 को Redmi K40 के रीब्रांड वर्जन के तौर पर लॉन्च कर सकता है। इस बात का खुलासा TUV लिस्टिंग से हुई है। टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट करके बताया कि POCO F2 ही Redmi K40 होगा। Also Read - Flipkart Smartphone Carnival Sale 2021 शुरू, इन स्मार्टफोन पर मिल रहा Discount
POCO F2 को सिंगापुर के सर्टिफिकेशन साइट TUV पर मॉडल नंबर M2012K11AC के नाम से लिस्ट किया गया है जो कि Redmi K40 का ग्लोबल वेरिएंट है। Redmi K40 के ग्लोबल वेरिएंट का मॉडल नंबर M2012K11AG है। टिप्सटर ने दावा किया है कि दोनों एक ही स्मार्टफोन है। चीन में Redmi K40 को मॉडल नंबर M2012K11AC के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट 3C पर स्पॉट किया जा चुका है। Also Read - Happy Women's Day 2021: Xiaomi दे रही है जबरदस्त ऑफर, सस्ते में खरीदें Redmi Note 9 Pro और Redmi Smart Band
So, the Redmi device (M2012K11AC) is being tipped to be the Redmi K40.
Interestingly enough, its global variant, M2012K11AG is a POCO device 😉
33W fast charging. SD8xx processor.
Feel free to retweet.#Xiaomi #POCO #POCOF2 pic.twitter.com/mziyDGxf2d Also Read - Realme 8 Series Round Up: 108MP कैमरे के अलावा और क्या होगा खास, जानें?— Mukul Sharma (@stufflistings) February 4, 2021
Redmi K40 सीरीज की बात करें तो इस सीरीज में तीन डिवाइस- Redmi K40, Redmi K40 Pro और Redmi K40S लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके प्रो मॉडल में 108MP का कैमरा सेट-अप देखने को मिल सकता है। साथ ही, यह सीरीज Qualcomm Snapdragon 870 SoC के साथ आ सकता है।
POCO F2 के संभावित फीचर
टिप्सटर का दावा है कि POCO F2 में भी Qualcomm Snapdragon 8XX प्रोसेर दिया जाएगा जो कि SD888 हो सकता है। साथ ही, यह फोन 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। TUV लिस्टिंग में फोन के अन्य किसी स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। Redmi K40 में Qualcomm Snapdragon 870 SoC का इस्तेमाल किया जाएगा। फोन के बैक में 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेट-अप देखने को मिल सकता है। इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है।
बता दें कि POCO ने 2018 में अपने POCO F1 को लॉन्च किया था। कंपनी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 845 SoC के साथ लॉन्च किया गया था। 2018 में यह सबसे ज्यादा बिकने वाले मिड रेंज के स्मार्टफोन में से एक था। इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद से यूजर को इसके अगले मॉडल का इंतजार है। फोन में गेमिंग लवर्स के लिए लिक्विड कूलिंग इंजन दिया गया है। साथ ही, इसमें 4,000mAh की बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है।