Xiaomi ने POCO M2 Pro और Redmi Note 9 Pro Max के लिए लेटेस्ट MIUI 12 अपडेट रोल आउट कर दिया है। यह अपडेट भारत में रोल आउट किया गया है। दोनों ही डिवाइसेज एक जैसे हार्डवेयर्स के साथ आते हैं। कंपनी ने अपने इस अपडेट को अप्रैल में अनाउंस किया था। जिसके बाद कंपनी अपने डिवाइसेज के लिए अपडेट रोल आउट कर रही है। MIUI 12 कंपनी का लेटेस्ट कस्टमाइज्ड यूजर इंटरफेस है जो कि Android 10 पर काम करता है। Also Read - Xiaomi Republic Day Sale शुरू, स्मार्टफोन्स और TV पर बंपर डिस्काउंट
POCO M2 Pro के लिए यह अपडेट बिल्ड नंबर V12.0.1.0.QJPINXM के नाम से रोल आउट किया गया है, जबकि Redmi Note 9 Pro Max के लिए यह अपडेट बिल्ड नंबर V12.0.1.0.QJXINXM के नाम से रोल आउट किया गया है। यूजर्स अपने फोन की सेटिंग्स ऑप्शन में जाकर इन अपडेट्स को चेक कर सकते हैं। अपडेट्स उपलब्ध होने पर इसे डाउनलोड किया जा सकता है। Also Read - Poco X3 पर मिल रहा डिस्काउंट, Flipkart Sale में ऐसे बचा सकते हैं 3000 रुपये
आपको बता दें कि Xiaomi ने फिलहाल इन अपडेट्स को रेंडम यूजर्स को भेजना शुरू किया है। कंपनी के मुताबिक, यह अपडेट फिलहाल स्टेबल बीटा वर्जन में है। इसका मतलब यह है कि अगर आपके डिवाइस में यह अपडेट उपलब्ध होगा तब ही आप इसे इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके ROM फाइल को सिस्टम अपडेटर के जरिए अपडेट नहीं किया जा सकता है। कंपनी इन दो मिड रेंज के डिवाइसेज के बाद जल्द ही अन्य डिवाइसेज के लिए अपडेट्स रोल आउट कर सकती है। Also Read - Amazon Sale: नया फोन खरीदने की कर रहे प्लानिंग, तो इन पर जरूर डालें नजर
क्या होंगे बदलाव?
नए MIUI 12 के अपडेट्स में यूजर्स को Android 10 तो मिलेगा ही। साथ ही, आइकन्स और थीम्स में बदलाव देखने को मिलेंगे। डिवाइस के जेस्चर नेविगेशन्स के साथ-साथ सिक्युरिटी फीचर्स को भी अपग्रेड किया गया है। MIUI 12 में यूजर्स को डार्क मोड में भी बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही, थीम्स में भी काफी इंप्रूवमेंट्स की गई है। आइकन स्टाइल्स को भी बेहतर किया गया है। यही नहीं, इसमें आपको स्मूद नेविगेशन फीचर भी मिलेगा।
Features | Poco M2 Pro |
---|---|
Price | 13999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 720G |
OS | MIUI 11 based on Android 10 |
Display | 16.94cm (6.67) FHD+ Display-2400 x 1080 20:9 FHD |
Internal Memory | 4GB RAM and 64GB storage |
Rear Camera | 48MP + 5MP Macro + 8MP Ultra wide + 2MP Depth |
Front Camera | 16MP front camera |
Battery | 5000mAh |