POCO X3 को इसी सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया है। ये पिछले दिनों ग्लोबली लॉन्च हुए POCO X3 NFC का इंडियन वेरिएंट है। हालांकि, दोनों ही डिवाइसेज के फीचर्स लगभग एक जैसे ही हैं लेकिन भारत में लॉन्च हुए वेरिएंट में NFC कनेक्टिविटी को हटा लिया गया है। ऐसा क्यों किया गया है इस बात का खुसाला POCO India के जनरल मैनेजेर सी मनमोहन ने अपने एक इंटरव्यू में किया है। उनके मुताबिक, भारत में लॉन्च होने वाला POCO X3 बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है जिस वजह से NFC को हटाया गया है। Also Read - Fliplart Sale: 3 GB RAM, 5000mAh बैटरी और 4 कैमरे वाला POCO C3, सिर्फ Rs 337 EMI पर खरीद सकते हैं
POCO X3 NFC ग्लोबल वेरिएंट 5,160mAh की बैटरी के साथ आता है। वहीं, भारत में लॉन्च हुआ POCO X3 6,000mAh बैटरी के साथ आता है। 91mobiles के साथ इंटरव्यू में POCO India के जनरल मैनेजर सी मनमोहन ने बताया कि बड़ी बैटरी देने की वजह से कंपनी ने भारतीय वेरिएंट में NFC फीचर को ड्रॉप करने का फैसला किया है। भारत में लॉन्च हुआ डिवाइस ग्लोबल डिवाइस के मुकाबले 16 प्रतिशत ज्यादा बड़ी बैटरी के साथ आता है। Also Read - Flipkart Sale: 6GB RAM और 5000mAh बैटरी वाला POCO M2 कम कीमत में खरीद सकते हैं, जानिए Offer
कीमत और फीचर्स
POCO X3 को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 64GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इस स्मार्टफोन की पहली सेल 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दो वेरिएंट्स की कीमत 18,499 रुपये और 19,999 रुपये हैं। यह फोन कोबाल्ट ब्लू और शैडो ग्रे कलर ऑप्शन्स में आते हैं। Also Read - POCO M3 स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें इसकी खास बातें
यह फोन 6.67 इंच के 120Hz रिफ्रेश रेट वाला IPS LCD FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन दिया गया है। इसमें 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो कि पंच-होल में दिया गया है। फोन के बैक में 64MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है।
POCO X3 Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसमें 33W की फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। ये ड्यूल 4G VOLTE नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। ये फोन Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है।
Features | Poco X3 NFC |
---|---|
Price | – |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 732G |
OS | MIUI 12 Based on Android 10 |
Display | 6.67 Full HD+-2400 x 1080 FHD+ |
Internal Memory | 6GB + 64GB |
Rear Camera | 64MP + 13MP +2MP +2MP |
Front Camera | 20MP |
Battery | 5160mah |