बजट स्मार्टफोन Realme 5 की भारत में कीमतें घट गई हैं। अब Realme 5 को Flipkart के जरिए 8,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यह कीमत इसके 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज की है। इससे पहले यह स्मार्टफोन 9,999 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा था। अब इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल को 9,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल को 10,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। आप Realme 5 को खरीदते वक्त अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर सकते हैं। पुराने फोन पर 8,990 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू दी जा रही है। इस स्मार्टफोन को Crystal Blue और Crystal Purple कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। Also Read - Flipkart Sale: 64MP कैमरा, 4GB रैम और 5000mAh बैटरी वाले Realme 7i को Rs 411 EMI पर खरीदें
Realme ने काफी कम समय में भारतीय मार्केट में अच्छा खासा मार्केट शेयर हासिल कर लिया है। कंपनी को अपना ऑपरेशन शुरू किए हुए अभी एक साल से बस कुछ ज्यादा समय हुआ है। इस समय कंपनी भारत की टॉप पांच स्मार्टफोन कंपनियों में से एक है। Also Read - Fliplart Sale: 3 GB RAM, 5000mAh बैटरी और 4 कैमरे वाला POCO C3, सिर्फ Rs 337 EMI पर खरीद सकते हैं
Also Read - Flipkart Sale 2021 offer: Realme का स्मार्ट TV खरीदने का शानदार मौका, फ्लिपकार्ट पर तगड़ा ऑफर
Realme 5 Specifications
Realme 5 में 6.5-इंच की बड़ी लंबी HD+ डिस्प्ले दी है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। यह डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। चिपसेट की बात करें तो कंपनी का ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 665 SoC के साथ आता है । इंटरनल स्टोरेज बढ़ाने के लिए इसमें MicroSD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।
फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी सेंसर 12मेगापिक्सल और सेकंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा तीसरा और चौथा सेंसर 2मेगापिक्सल का है। कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई पर ऑपरेट होता है, जो ColorOS 6 पर बेस्ड है।
Features | Realme 5 |
---|---|
Price | 9999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 665 SoC |
OS | Android 9 Pie with ColorOS 6 |
Display | 6.5-inch HD+-720x1600pixels |
Internal Memory | 3GB RAM + 32GB storage |
Rear Camera | Quad cameras – 12MP + 8MP + 2MP + 2MP |
Front Camera | 13MP |
Battery | 5,000mAh |