Realme 5 Pro को आज यानी 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे सेल के लिए पेश किया गया था। हालांकि अगर आप तब इसे खरीद नहीं पाए तो आपके पास आज ही के दिन इसे एक बार फिर से खरीदना का मौका है। यह स्मार्टफोन आज शाम को 8 बजे एक बार फिर सेल के लिए उपलब्ध होगा। आप इस स्मार्टफोन को आज शाम 8 बजे Flipkart और Realme.com के जरिए खरीद पाएंगे। Realme 5 Pro को पिछले महीने Realme 5 के साथ लॉन्च किया गया था। Realme 5 Pro की यूएसपी इसमें दिया गया क्वॉड कैमरा सेटअप है। इसके अलावा इसमें Snapdragon 712 SoC और 4,035 mAh की बैटरी दी गई है।
Realme 5 Pro price in India, sale offers
Realme 5 Pro तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आएगा, जिसकी कीमत 13,999 रुपये (Realme 5 Pro price in India) होगी। इसका मिड वेरिएंट 6GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज के साथ 14,999 रुपये की कीमत में बिक्री के लिए आएगा। वहीं इस स्मार्टफोन का टॉप मॉडल 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा जिसकी कीमत 16,999 रुपये है।
Flipkart पर इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट को 1,167 रुपये की नो कॉस्ट EMI के साथ खरीदा जा सकता है। साथ ही Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% कैशबैक मिल रहा है। वहीं ICICI Bank Credit Cards से पेमेंट करने पर भी 5% इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। Realme.com से इस स्मार्टफोन को खरीदने वाले बॉयर्स को MobiKwik से पेमेंट करने पर सुपरकैश मिलेगा। जियो यूजर्स को 7,000 रुपये के बेनिफिट मिलेंगे। इसके अलावा Paytm से पेमेंट करने पर बॉयर्स को 750 रुपये का Paytm First का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
Realme 5 Pro Specifications and Features
Realme 5 Pro स्मार्टफोन में 6.3-इंच की FHD+ स्क्रीन दी गई है। इसका रेज्यूलेशन 2340×1080 पिक्सल जो की Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। Realme 5 Pro स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 712 SoC पर रन करता है। इसमें दिए कैमरा सेटअप की बात करें तो स्मार्टफोन में Sony IMX586 का 48-मेगापिक्सल इमेज सेंसर दिया गया है। बाकि तीन सेंसर Realme 5 की तरह ही है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन में 4,035mAh की बैटरी आती है जो कि VOOC 3.0 फास्ट चार्ज को सपोर्ट करेगी। बॉयर्स को बॉक्स के अंदर 20W का चार्जर मिलता है। ये स्मार्टफोन भी Android 9 Pie OS पर बेस्ड Color OS पर रन करता है। दोनों Realme 5 और Realme 5 Pro स्मार्टफोन स्पैश रजिस्टेंट डिजाइन के साथ आते हैं।
Features | Realme 5 Pro |
---|---|
Price | 13999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 712 SoC |
OS | Android 9 Pie with ColorOS 6 |
Display | 6.3-inch FHD+-2340x1080pixels |
Internal Memory | 4GB RAM + 64GB storage |
Rear Camera | Quad cameras – 48MP + 8MP + 2MP + 2MP |
Front Camera | 16MP |
Battery | 4,035mAh |