Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इनकी लॉन्चिंग को ऑफिशियल टीज किया गया है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी लॉन्चिंग डेट की घोषणा नहीं की गई है। इन दोनों स्मार्टफोन को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। चीन में लॉन्च होने के कई महीनों बाद भारत में इनकी लॉन्चिंग को टीज किया गया है। Also Read - Realme Pad X का ऑफिशियल ग्रीन वेरिएंट आया सामने, 26 मई को लॉन्च होगा टैब
Realme GT 2 स्मार्टफोन में Snapdragon 888 प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। वहीं, प्रो मॉडल में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। आइये, भारत में इनकी लॉन्चिंग और स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल में जानते हैं। Also Read - Realme GT Neo 3T अगले महीने भारत में होगा लॉन्च! 64MP कैमरे के साथ मिलेंगे कई धांसू फीचर्स
Realme GT 2 और GT 2 Pro की कीमत
Realme ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro की भारत में लॉन्चिंग को टीज किया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme GT 2 Pro मार्च में भारत में एंट्री ले सकता है। Also Read - 6000mAh तक बैटरी और 6GB तक RAM वाले Realme Narzo 50 Series के सस्ते स्मार्टफोन पर धामल ऑफर्स, Amazon से खरीदने पर मिल रहा बंपर Discount
Realme GT 2 की चीन में शुरुआती कीमत CNY 2,699 (लगभग 32,300 रुपये) है। यह इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है। वहीं, Realme GT 2 Pro को CNY 3,899 (लगभग 46,600 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया था। भारत में इनकी कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
मिलते हैं ये शानदार स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Realme GT 2 में 6.62 इंच का full-HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह Android 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर रन करता है। स्मार्टफोन octa-core Qualcomm Snapdragon 888 SoC और 12GB तक RAM से लैस है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP का मेक्रो लेंस लगा है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 65W SuperDart फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।
इसका प्रो मॉडल 6.7 इंच के OLED डिस्प्ले से लैस है। इसका पिक्सल रेजलूशन 3216×1440 और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट, 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
Realme GT 2 Pro में भी 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 3MP का माइक्रोस्टोप सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए यह 32MP के कैमरे के साथ आता है। डिवाइस में 5000mAH की बैटरी मिलती है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।