Realme ने अपने लेटेस्ट यूजर इंटरफेस Realme UI 2.0 को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। Realme लेटेस्ट यूजर इंटरफेस Android 11 पर आधारित है, इसे कंपनी ने सितंबर 2020 के अपडेट के साथ फिलहाल 20 डिवाइसेस पर भेजना शुरू कर दिया है। यह जानकारी कंपनी ने ऑफिशियल फोरम से मिली है। Also Read - Realme X7 Pro भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स
रियलमी का कहना है कि Realme 2.0 में मुख्य फोकस सिक्योरिटी और बेटर प्रोडक्टटिविटी पर दिया गया है। इसके साथ की यूजर्स कई तरह से फोन के यूआई को कस्टमाइज कर सकते हैं। Also Read - Realme C20 स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स लॉन्चिंग से पहले हुए लीक
Realme का कहना है Realme UI 2.0 को सबसे पहले Realme X50 Pro स्मार्टफोन के लिए रोलआउट किया जाएगा। इसके साथ ही Realme Narzo 20A स्मार्टफोन को Realme UI 2.0 का अपडेट अगले साल दूसरे क्वार्टर में मिलेगा। Also Read - Realme C21 जल्द हो सकता है लॉन्च, कई सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट
Realme UI 2.0 इस साल इन सात स्मार्टफोन्स को मिलेगा अपडेट
लेटेस्ट Realme UI 2.0 के अपडेट रोलआउट को लेकर कंपनी ने जो रोडमैप शेयर किया है किसके मुताबिक कंपनी 2020 के अंत तक सात स्मार्टफोन्स को Realme UI 2.0 का अपडेट प्रोवाइड करेगी। Realme UI 2.0 का अपडेट सबसे पहले Realme X50 Pro स्मार्टफोन को मिलेगा।
Realme 7 Pro और Realme Narzo 20 स्मार्टफोन को Realme UI 2.0 का अपडेट नवंबर महीने में मिलेगा। इसके साथ ही Realme 6 Pro, Realme 7, Realme Narzo 20 Pro और Realme X2 Pro स्मार्टफोन को Realme UI 2.0 अपडेट इस साल दिसंबर महीने में मिलेगा।
2021 के पहले क्वार्टर में इन स्मार्टफोन को मिलेगा नया अपडेट
रियलमी 2021 के पहले क्वार्टर में 13 स्मार्टफोन्स के लिए अपडेट रोल आउट करेगी। कंपनी जनवरी महीने में Realme X3, Realme X3 Superzoom, Realme X2, Realme 6, Realme C12 और Realme C15 स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट Realme UI 2.0 का अपडेट रोलआउट करेगी।
इसके साथ ही रियलमी फरवरी महीने में Realme 6 और Realme Narzo 10 स्मार्टफोन के लिए लिए Realme UI 2.0 का अपडेट रोलआउट करेगी। इसके साथ ही Realme C3 और Reame Narzo 10A स्मार्टफोन के लिए कंपनी Realme UI 2.0 स्मार्टफोन का अपडेट रोलआउट करेगी।