Realme का पहला 64-मेगापिक्सल कैमरा स्मार्टफोन Realme X2 अब चीन में एक नए कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने चीन में इस स्मार्टफोन का Avocado कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस वेरिएंट को अपनी होम कंट्री में Realme 12.12 सेल के उपलक्ष में लेकर आ रही है। यह सेल कल यानी 1 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और 4 दिसंबर तक चलेगी। यह नया कलर वेरिएंट इस सेल के दौरान बेचा जा रहा है। बता दें कि Realme X2 स्मार्टफोन को भारत में इस महीने Realme XT 730G के नाम से लॉन्च किया जाएगा।
IndiaShopps के मुताबिक, Realme X2 का यह Avocado कलर वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च होगा। यह वेरिएंट चीन में RMB 1,699 (लगभग 17,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इस वेरिएंट में कलर को छोड़ डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस फीचर्स आदि सब मौजूदा वेरिएंट जैसा है।
Realme X2 की स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
Realme X2 में 6.4-inch S-AMOLED display है जो ड्यूड्रॉप नॉच के साथ आती है। फोन का एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। कंपनी ने फोन में 8nm Snapdragon 730G chipset दिया है जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 2.2 GHz है। Realme X2 में 32मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसके बैक में क्वॉड कैमरा सेटअप (64MP+8MP+2MP+2MP) है। स्मार्टफोन Android 9 Pie OS पर बेस्ड ColorOS 6.1 पर ऑपरेट होता है। फोन में 4,000mAh बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें dual-SIM support, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0, GPS, NFC, USB-C और 3.5mm audio jack जैसे फीचर्स हैं।
Realme X2 की कीमत
Realme X2 को इससे पहले Star Map Blue और Silver Wing White कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। इसे दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 6 GB RAM + 64 GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 1,599 Yuan (लगभग 15,911 रुपये) है। वहीं इसका 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट 1,899 Yuan (लगभग 18,898 रुपये) में पेश किया गया है।
Features | Realme X2 |
---|---|
Price | – |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 730G |
OS | Android 9 Pie |
Display | Super AMOLED-6.4-inch FHD+ -2400x1080pixels |
Internal Memory | 6GB RAM with 64GB storage |
Rear Camera | Quad – 16MP + 8MP + 2MP + 2MP |
Front Camera | 32MP |
Battery | 4,000mAh |