Realme X7 और X7 Pro 5G को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के बारे में रोज नया टीजर जारी कर रही है। कंपनी के CEO माधव सेठ भी इस स्मार्टफोन के साथ कई वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर कर चुके हैं। Realme के इस अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को 4 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। Also Read - Lenovo Yoga 6 2-in-1 लैपटॉप भारत में लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 18 घंटे
अमित भवानी नाम के ट्विटर यूजर ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च से जुड़ी एक तस्वीर पोस्ट की है। अमित भवानी के ट्वीट को टिप्स्टर अभिषेक यादव ने री-पोस्ट किया था, जिसमें इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेट के साथ एक CD/DVD दिखी थी। हालांकि, बाद में अमित भवानी ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर लिया है। सामने आए CD/DVD में इन दोनों स्मार्टफोन के नाम के साथ-साथ 4 फरवरी 2021 और Dare to Leap लिखी है। Also Read - Realme GT 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेगी 65W फास्ट चार्जिंग
Realme X7 और X7 Pro चीन में लॉन्च हुए V15 सीरीज का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Realme X7 को पिछले दिनों ही भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर स्पॉट किया गया है। बता दें कि Realme X7 Pro 5G को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया है। भारत में लॉन्च होने वाले X7 Pro में चीन में लॉन्च हुए मॉडल के मुकाबले कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Also Read - Realme Narzo 30 Pro की पहली सेल आज, सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन पर मिल रहा Discount
Realme X7/X7 Pro के संभावित फीचर्स
इस सीरीज को भारत में MediaTek Dimensity प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के प्रोसेसर के बारे में पहले ही टीज किया है। Realme X7 6.4 इंच के Super AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। फोन के डिस्प्ले का रेजोलूशन 1080 x 2400 पिक्सल दिया जा सकता है।
What would you name this #realmeX7 colour variant?
RT & reply using #XisTheFuture. pic.twitter.com/yaHJIz5txq
— Madhav FutureX (@MadhavSheth1) January 23, 2021
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसके Pro मॉडल में Dimensity 1200 SoC दिया जाएगा। फोन 6GB / 8GB RAM ऑप्शन के साथ आ सकता है। वहीं, स्टोरेज के लिए इसमें 128GB मेमोरी दी जा सकती है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड की जा सकेगी।
फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो X7 5G में 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। वहीं, X7 Pro 5G में 108MP का क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। स्टेंडर्ड मॉडल में सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, इसके Pro मॉडल में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है।
Features (Rumored) | Realme X7/X7 Pro |
---|---|
Price | – |
Chipset | MediaTek Dimensity 800U/1200 for Pro model |
OS | Android 11 based Realme UI 2.0 |
Display | AMOLED-6.4 inch-YES-2400×1080 |
Internal Memory | 6GB /8GB RAM + 128GB / 256GB |
Rear Camera | 64MP/108MP+8MP+2MP |
Front Camera | 16MP/ 32MP for pro model |
Battery | 4310mAh |