Redmi 11 Prime 5G जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। इसे Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा गया है। कंपनी की नई सिक्योरिटी अपडेट लिस्ट में इस फोन का नाम दिखा है। यह लिस्ट कंपनी हर महीने रिलीज करती है। इसके अलावा इस लिस्ट में Redmi 10A Sport को भी देखा गया है, 27 जुलाई को भारत में लॉन्च हुआ है, जिसके फीचर्स कई हद तक Redmi 10A जैसे ही है। हालांकि इस डिवाइस की स्टोरेज बढ़ाई गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन को केवल भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा Redmi 11 Prime 4G को कंपनी लॉन्च कर सकती है। इसमें MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया जा सकता है। Kacper Skrzypek नाम के टिप्सटर ने इस फोन की डिटेल अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है। इसके अलावा Redmi K50s Pro भी जल्द ही भारतीय बाजार में पेश हो सकता है। इस फोन के फीचर्स कुछ दिन पहले सामने आए हैं।
Redmi 11 Prime के स्पेसिफिकेशन्स
Redmi 11 Prime 4G में 6.5 इंच LCD+IPS डिस्पले मिल सकता है, जो 90 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। रेडमी का यह फोन MediaTek Helio G90 प्रोसेसर पर काम कर सकता है। फोन में 6000mAh बैटरी मिलेगी, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। यह फोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा, जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Hmmmm… 🤔#Redmi10ASport #Redmi11Prime5G (both for India? Who knows…) pic.twitter.com/N9WtwDcqjR
— Kacper Skrzypek 🇵🇱 (@kacskrz) July 26, 2022
रेडमी के इस फोन के कैमरा फीचर की बात करें तो इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेअटप मिलेगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा।
Redmi 11 Prime में साइड माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही, यह Android 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करेगा। पिछले दिनों कंपनी ने Redmi K50i को भारत में लॉन्च किया है। यह फोन 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है।
Redmi K50i के फीचर्स
इस फोन में 6.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट फीचर दिया गया है। साथ ही साथ फोन का डिस्प्ले HDR10 को भी सपोर्ट करता है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है।
रेडमी का यह फोन MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 5080mAh की बैटरी मिलती है। साथ ही, इसमें 67W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन में 7 लेयर लिक्विड कूल 2.0 टेक्नोलॉजी फीचर दिया गया है।
Redmi K50i 5G के बैक में तीन कैमरे दिए गए हैं। इसका प्राइमरी यानी मेन कैमरा 64MP का है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर मिलेगा। फोन में 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।