Redmi जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। एक टिप्स्टर के मुताबिक Redmi 9T स्मार्टफोन 8 जनवरी को लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो रेडमी का नया स्मार्टफोन हाल में चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 9 4G का रिबैज वर्जन है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया है। Redmi 9T के अतिरिक्त कंपनी इस साल वैश्विक बाजार में 8 नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इस लाइन-अप में कंपनी Mi 11 Lite 4G को भी लॉन्च कर सकती है। Also Read - Redmi ला रहा पहला गेमिंग स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर
इस स्मार्टफोन को कंपनी ने बुधवार को मलेशिया में टीज किया है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फोन जनवरी की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। Redmi 9T की लॉन्च डेट के अतिरिक्त टिप्स्टर ने बताया है कि शाओमी साल 2021 में वैश्विक बाजार में कम से कम 9 स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना में है। इस लिस्ट में Redmi 9T, Mi 11 और Mi 11 Lite 4G भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि शाओमी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। Also Read - Mi Fan Festival: 1 रुपये में जीतें Redmi Note 9 और Mi TV Stick, जानें ऑफर
Redmi 9T स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
रेडमी के इस स्मार्टफोन को Redmi Note 9 4G का रिबैज्ड वर्जन बताया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को थाईलैंड के NBTC पर कथित सर्टिफिकेशन मिला है। इस स्मार्टफोन को NBTC पर M2010J19ST मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन लिस्टिंग में कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि यदि यह स्मार्टफोन Redmi Note 9 4G का रिबैज्ड वर्जन रहा तो इसमें 6.53-inch का full-HD+ (1,080×2,3.0 pixels) डिस्प्ले मिल सकता है। Also Read - Mi 11 Ultra के साथ Mi 11, Mi 11 Pro और Mi 11i भी भारत में होंगे लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 662 SoC मिल सकता है, जो 4GB के रैम और 128GB तक के स्टोरेज के साथ आ सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले महीने में भारतीय बाजार में Redmi 9 Power के नाम से लॉन्च किया है। हालांकि कंपनी ने इस फोन को हल्के बदलाव के साथ लॉन्च किया है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त इस फोन में अलग रैम और स्टोरेज विकल्प भी मिलता है। Redmi 9T स्मार्टफोन में भी कंपनी यही पैटर्न फॉलो कर सकती है।