Redmi K30S जल्द लॉन्च होने वाला है। Xiaomi के सब ब्रांड Redmi K सीीरज के अलगे स्मार्टफोन को Redmi K30 Ultra के मुकाबले कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। सामने आए लीक्ड रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 27 अक्टूबर को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। Redmi का ये नया स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10T का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसे भारत में पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया है। इसके बैक में भी ट्रिपल रियर कैमरा और पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन दिया जा सकता है। Also Read - Xiaomi Redmi TV भारत में 17 मार्च को होगा लॉन्च, 7 फीट से भी बड़ी हो सकती है स्क्रीन
टेक्नोलॉजी ब्लॉग Playfuldroid द्वारा चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, Redmi K30S को 27 अक्टूबर को लॉन्च किया गया है। हालांकि, Xiaomi की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। अगर, हम पिछले लीक्ड रिपोर्ट्स पर नजर जालमें तो Redmi K30S को Redmi K30 5G के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया जाएगा, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया है। Also Read - Flipkart Smartphone Carnival Sale 2021 शुरू, इन स्मार्टफोन पर मिल रहा Discount
Redmi K30S के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
चीनी साइट TENAA की लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi K30S और Mi 10T के फीचर्स एक जैसे ही हैं। इसमें भी 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसका रिजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल होगा। फोन के डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 20:9 हो सकता है। फोन ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 865 SoC पर रन करेगा। इसमें 12GB तक RAM और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। Also Read - Happy Women's Day 2021: Xiaomi दे रही है जबरदस्त ऑफर, सस्ते में खरीदें Redmi Note 9 Pro और Redmi Smart Band
फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,900mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे आठ अलग-अलग कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर काम करेगा। इसमें WiFi 6, Bluetooth 5.o, USB Type C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए जा सकते हैं। साथ ही, फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर भी दिया जा सकता है।