Redmi K50i 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्चिंग हाल ही में अनाउंस की गई है। यह फोन 20 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। वहीं, अब Redmi K50S Pro स्मार्टफोन से जुड़ी अलग-अलग लीक्स सामने आ रही है। लेटेस्ट लीक में जानकारी मिली है कि यह फोन 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है। इसके अलावा, एक अन्य रिपोर्ट के जरिए जानकारी मिलती है कि यह फोन 200MP कैमरा के साथ दस्तक दे सकता है। आइए जानते हैं फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स। Also Read - Xiaomi, Realme की बंद होगी 'दुकान'? 12000 रुपये से कम के फोन बेचने पर लग सकती है रोक
टिप्सटर Mukul Sharma ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी है कि Redmi K50S Pro स्मार्टफोन मॉडल नंबर 22081212C के साथ 3C सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से खुलासा होता है कि फोन MDY 12-ED पावर अडैप्टर के साथ आएगा, जो कि 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसका मतलब यह है कि रेडमी के50एस प्रो फोन 120W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। Also Read - 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग और 8GB RAM वाले Redmi Note 10S फोन सस्ते में लाएं घर, Amazon पर मिल रहा Discount
Also Read - 4 कैमरे, 5000mAh बैटरी, 6GB RAM वाले Redmi Note 10T 5G पर बंपर ऑफर, 518 रुपये की EMI में लाएं घर
Redmi’s upcoming phone with Snapdragon 8+ Gen 1 processor, 120W fast charging, visits 3C.#Xiaomi #Redmi pic.twitter.com/XFh88W2ESY
— Mukul Sharma (@stufflistings) July 7, 2022
इसके अलावा, एक अन्य Xiaomiui की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि रेडमी के50एस प्रो फोन Xiaomi 12T Pro का ही रिब्रांड वर्जन होगा। रेडमी फोन चीन में लॉन्च किया जाएगा, जबकि शाओमी 12टी प्रो ग्लोबल मार्केट में दस्तक देगा। दरअसल, इन दोनों ही फोन के मॉडल नंबर एक जैसे हैं। रेडमी फोन 22081212C मॉडल नंबर के साथ स्पॉट हुआ है, वहीं Xiaomi 12T Pro फोन का मॉडल नंबर 22081212G है, जो कि ग्लोबल मार्केट में दस्तक देगा।
Redmi K50S Pro 3C listing
अगर सच में फोन Xiaomi 12T Pro का रिब्रांड वर्जन हुआ, तो इनके स्पेसिफिकेशन भी काफी हद-तक एक समान होंगे। लीक्स में सामने आ चुका है कि शाओमी 12टी प्रो फोन Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। ऐसे में रेडमी फोन भी Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। Xiaomi 12T Pro को लेकर कहा जा रहा है कि यह 200MP कैमरा के साथ आने वाला पहला Xiaomi फोन होगा, ऐसे में रेडमी फोन में भी 200MP का कैमरा मिल सकता है।
ऐसे में रेडमी के50एस प्रो फोन में 120Hz डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें दो स्टोरेज वेरिएंट मिल सकते हैं, जो कि 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज होंगे। फोन की बैटरी 5000mAh की होगी, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।