Redmi Note 10 Pro के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। स्मार्टफोन को FCC पर स्पॉट किया गया है। एक टिप्स्टर का दावा है कि स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 732G SoC मिल सकता है और इसमें 5,050mAh की बैटरी मिल सकती है। यह जानकारी FCC सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट होने के एक दिन बाद सामने आई है। Also Read - Xiaomi Sale का आखिरी दिन आज, 6999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदें ये स्मार्टफोन्स
यह स्मार्टफोन Redmi Note सीरीज का अगला डिवाइस हो सकता है। फिलहाल बाजार में Redmi Note 9 सीरीज उपलब्ध है और इसके अगले जनरेशन को Redmi Note 10 सीरीज कहा जा सकता है। XiaomiUI Telegram ग्रुप पर एक यूजर ने इस फोन का कोडनेम sweet बताया है। Also Read - Redmi 9 Power Review : प्रीमियम डिजाइन वाला दमदार बजट smartphone
Redmi Note 10 Pro में क्या होगा खास
टिप्स्टर की मानें तो यह Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन में IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है और यह Snapdragon 732G SoC पर काम करेगा। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका मुख्य लेंस 64-Megapixel का Samsung S5KGW2 लेंस हो सकता है। Also Read - Xiaomi Mi 10i First Impressions : क्या इस 5G फोन के लिए 20999 रुपये खर्च करना होगा फायदे का सौदा?
इसके साथ फोन में एक अल्ट्रा वॉइड सेंसर, एक मैक्रो और एक डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में 5050mAh की बैटरी मिल सकती है। टिप्स्टर की मानें तो इस स्मार्टफोन के इंडियन वर्जन में हमें NFC नहीं मिलेगा और भारतीय यूनिट का कोडनेम sweetin है। स्मार्टफोन GSM के साथ 4G, LTE और WCDMA नेटवर्क सपोर्ट करेगा।
हैंडसेट में dual-band Wi-Fi, Bluetooth, NFC और FM Radio का सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस MIUI 12 सपोर्ट के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। यह स्मार्टफोन M2101K6G मॉडल नंबर के साथ लॉन्च हो सकता है। हालांकि शाओमी इसे कब तक लॉन्च करेगी इसकी जानकारी नहीं है।
शाओमी ने हाल में लॉन्च किया है नया फोन
Xiaomi ने हाल में ही भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन Mi 10i लॉन्च किया है, जो एक किफायती 5G स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन में 108 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर दिया है। खास बात है कि शाओमी ने इस फोन को चीन में Redmi Note 9 Pro 5G के नाम से लॉन्च किया है।