Xiaomi ने आज, 26 जनवरी 2022 को ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 11 Series लॉन्च कर दी है। इस लाइनअप में चार स्मार्टफोन हैं– Redmi Note 11, Note 11S, Note 11 Pro और Note 11 Pro 5G। कंपनी पहले ही इन डिवाइसेज को चीन में लॉन्च कर चुकी है और यह Redmi Note 11S को भारत में 9 फरवरी को पेश करने की तैयारी कर रही है। आइए इस सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत पर नजर डाल लेते हैं। Also Read - Amazon Fab Phones Fest आज से शुरू, बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदें नया फोन
Redmi Note 11 Series pricing
Redmi Note 11 की शुरुआत 179 डॉलर से होगी, जो लगभग 13,400 रुपये बनते हैं। फोन के बेस मॉडल में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलेगी। इस डिवाइस का 4GB + 128GB मॉडल 199 डॉलर का है और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 229 डॉलर का है। Also Read - 5000mAh बैटरी और 8GB तक RAM वाले Redmi Note 11 Series के स्मार्टफोन पर ऑफर्स की भरमार, Amazon से Discount के साथ खरीदने का मौका
Redmi Note 11S की शुरुआत 249 डॉलर से होगी, जो लगभग 18,600 रुपये बनते हैं। फोन के बेस मॉडल में 6GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलेगी। इस डिवाइस का 6GB + 128GB मॉडल 279 डॉलर का है और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 299 डॉलर का है। Also Read - Smartphones under Rs 30000: 108MP कैमरा, 8GB RAM और 5000mAh तक की बैटरी के साथ आते हैं ये फोन, कीमत 30 हजार से है कम
Redmi Note 11 Pro की शुरुआत 299 डॉलर से होगी, जो लगभग 22,400 रुपये बनते हैं। फोन के बेस मॉडल में 6GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलेगी। इस डिवाइस का 6GB + 128GB मॉडल 329 डॉलर का है और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 349 डॉलर का है।
Redmi Note 11 Pro 5G की शुरुआत 329 डॉलर से होगी, जो लगभग 24,600 रुपये बनते हैं। फोन के बेस मॉडल में 6GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलेगी। इस डिवाइस का 6GB + 128GB मॉडल 349 डॉलर का है और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 379 डॉलर का है।
Redmi Note 11 Pro 5G और Redmi Note 11 Pro
Redmi Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। Redmi Note 11 Pro में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर है।
इन दोनों स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी है, जो 67W फास्ट चार्जर सपोर्ट करती है। दोनों डिवाइस डब्बे से निकलते ही कंपनी के MIUI 13 स्किन पर चलेंगे। दोनों फोन में 6.7-इंच की स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
Redmi Note 11 और Redmi Note 11S
Redmi Note 11 में 5000mAh बैटरी, 33W चार्जिंग स्पीड, 50MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 90Hz स्क्रीन और Snapdragon 680 प्रोसेसर मिलता है। Redmi Note 11S में बैटरी और चार्जिंग सेम हैं, मगर यह डिवाइस 90Hz AMOLED स्क्रीन, 108MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप और MediaTek Helio G96 प्रोसेसर के साथ आता है। ये दोनों फोन भी MIUI 13 पर काम करेंगे।