Redmi Note 9 4G को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इसे M2010J19SG मॉडल नंबर के साथ यूरोपीयन सर्टिफिकेशन साइट EEC पर स्पॉट किया गया है। भारत में काफी पहले लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन को पिछले दिनों चीन में लॉन्च किया गया है। फोन 4G और 5G दोनों नेटवर्क सपोर्ट के साथ घरेलू बाजार में लॉन्च किया गया है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से इसके EEC सर्टिफिकेशन की डिटेल शेयर की है। Also Read - OPPO Find X3 Pro सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, सामने आए फीचर्स
टिप्स्टर ने अपने ट्वीट में फोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में खुलासा नहीं किया है। इससे पहले जो लीक्स सामने आई हैं उसके मुताबिक, कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को ग्लोबल बाजार में Redmi Note 9T के नाम से लॉन्च कर सकती है। फोन के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स में चीनी वेरिएंट के मुकाबले कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेट-अप देखने को मिल सकता है। जिसमें प्राइमरी सेंसर 48MP का दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 8MP का वाइड एंगल सेंसर और दो 2MP के कैमरे सेंसर्स देखने को मिल सकते हैं। Also Read - Redmi Note 10 और Mi 11 Series की लॉन्च से पहले फीचर्स आए सामने
Also Read - Xiaomi Republic Day Sale शुरू, स्मार्टफोन्स और TV पर बंपर डिस्काउंट
Redmi Note 9 4G
चीन में पिछले दिनों लॉन्च हुए Redmi Note 9 4G की बात करें तो उसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। चीनी वेरिएंट में 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर नहीं दिया गया है जो कि हमें ग्लोबल वेरिएंट में देखने को मिल सकता है। वहीं, भारत में लॉन्च हुए Redmi Note 9 की बात करें तो ये 6.53 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। फोन 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें MediaTekHelio G85 SoC का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, इसमें 5,020mAh की बैटरी और 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Features | Xiaomi Redmi Note 9 |
---|---|
Price | 11999 |
Chipset | MTK Helio G85 |
OS | MIUI 11, based on Android 10 |
Display | 6.53″ DotDisplay-2340×1080 FHD+| 19.5:9 |
Internal Memory | 4GB + 64GB |
Rear Camera | 48MP AI quad camera + 8MP ultra wide-angle camera + 2MP Macro camera + 2MP depth camera |
Front Camera | 13MP In-Display Front Camera |
Battery | 5020mAh |