दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung जल्द ही अपने एक और अल्ट्रा बजट वाले स्मार्टफोन Galaxy A02 को लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट Geekbench पर स्पॉट किया गया है। इस बजट स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर SM-A025F के नाम से स्पॉट किया गया है। Also Read - Samsung Galaxy A02 और M02 को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन, जल्द होंगे लॉन्च
सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग के दौरान इसके कुछ की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आए हैं। यह स्मार्टफोन 2GB RAM और ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon SoC के साथ आ सकता है। साथ ही, इसमें कंपनी का लेटेस्ट OneUI देखने को मिल सकता है। Samsung Galaxy A02 कंपनी के इस साल लॉन्च हुए Galaxy A01 Core का अपग्रेडेड वर्जन होगा। Also Read - Samsung Galaxy A01 Core स्मार्टफोन 3000mAh बैटरी और 8 MP कैमरा के साथ 5500 रुपये में लॉन्च
संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A02 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे Snapdragon 450 के साथ पेश किया जा सकता है। Android पर आधारित ब्लॉग Nashville Chatter पर इस स्मार्टफोन को पहले भी स्पॉट किया जा चुका है। Geekbench पर इस स्मार्टफोन को सिंगल कोर में 746 का स्कोर मिला है। वहीं, मल्टी कोर में इसे 3,810 का स्कोर मिला है। फोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। Also Read - सैमसंग लॉन्च कर सकती है एक बेहद सस्ता स्मार्टफोन, मिल सकते हैं ये सभी स्पेसिफिकेशन्स
दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने फिलहाल इस स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। कंपनी के इस साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy A01 Core में 5.7 इंच का HD+ Infinity V डिस्प्ले दिया गया है। फोन 2GB RAM + 16GB की स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए 3,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन के बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 13MP का दिया गया है। इसके अलावा इसमें 2MP का एक और सेंसर दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 5MP का सेंसर दिया गया है।
Features | Samsung Galaxy A01 |
---|---|
Price | 9999 |
Chipset | Snapdragon 439 SoC (rumored) |
OS | Android 10 with One UI 2 |
Display | 5.7-inch HD+-720x1560pixels |
Internal Memory | 2GB RAM + 16GB storage |
Rear Camera | 13MP + 2MP |
Front Camera | 5MP |
Battery | 3,000mAh |