Samsung ने पिछले महीने Galaxy A32 5G को यूरोप में लॉन्च किया है। यह यूरोपीय बाजार में लॉन्च होने वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है। अब इस स्मार्टफोन के 4G वेरिएंट को भी सर्टिफिकेशन साइट FCC पर देखा गया है। पिछले दिनों सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी जल्द ही अपने इस स्मार्टफोन के 4G मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है। Also Read - Upcoming Smartphones launching in India in March 2021: Samsung, Xiaomi, Realme, OnePlus के ये दमदार स्मार्टफोन मार्च में होंगे लॉन्च
अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट FCC पर इस स्मार्टफोन की कुछ जानकारी ही सामने आई है। इस स्मार्टफोन को SM-A325F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी और यह 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन के बारे में अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Also Read - Samsung से Xiaomi तक, इन प्रीमियम फोन्स की कीमत में भारी कटौती
Samsung Galaxy A32 4G variant receives the FCC certification.#Samsung #SamsungGalaxyA32 pic.twitter.com/D8wXnbPfZy Also Read - Xiaomi, Samsung, OnePlus... 20 हजार रुपये तक सस्ते हो गए ये धांसू स्मार्टफोन
— Mukul Sharma (@stufflistings) February 3, 2021
संभावित फीचर्स
Samsung Galaxy A32 4G मॉडल में पिछले महीने लॉन्च हुए 5G मॉडल के मुकाबले अलग प्रोसेसर दिया जाएगा। बता दें कि कंपनी के इस स्मार्टफोन को पिछले महीने Geekbench पर MediaTek Helio G85 SoC और 6GB RAM के साथ देखा गया है। टिप्सटर ने इस स्मार्टफोन के 4G मॉडल के बारे में जो जानकारी शेयर की है उसके मुताबिक, फोन को चार कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू, व्हाइट और लेवेंडर में पेश किया जा सकता है। फोन के अन्य फीचर्स 5G मॉडल की तरह ही दिए जा सकते हैं।
galaxy A32
Galaxy A32 5G में 6.5 इंच का HD+ Infinity V डिस्प्ले दिया गया है। फोन MediaTek Dimensity 720 चिपसेट प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB तक RAM और 128GB तक की स्टोरेज दी गई है। फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 15W की फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। Galaxy A32 का प्राइमरी सेंसर 48MP का है। वहीं, फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 2MP का डेप्थ सेंसर और 5MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 13MP का कैमरा दिया गया है।