SamsungGalaxy A32 5G का भारतीय बाजार में बेसब्री से इंतजार हो रहा है। सैमसंग के इस 5G फोन को जनवरी में यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने Galaxy A32 5G को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। इससे संकेत मिलते हैं कि गैलेक्सी A32 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में भी जल्द पेश किया जा सकता है। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। Also Read - Realme Narzo 30 Pro की पहली सेल आज, सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन पर मिल रहा Discount
Samsung Galaxy A32 5G Price
Galaxy A32 को थाईलैंड में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ सिर्फ एक वेरियंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 9,999 TB (थाईलैंड की करेंसी), यानी करीब 24 हजार रुपये है। फोन ब्लैक, ब्लू, वाइट और वायलेट कलर ऑप्शन में बाजार में उतारा गया है। Also Read - Realme जल्द लॉन्च करेगा Android 11 और 5000mAh बैटरी के साथ 3 स्मार्टफोन
Samsung Galaxy A32 5G की खूबियां
Samsung Galaxy A32 5G में 6.5 इंच LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है। सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले में Infinity-V नॉच है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 720 प्रोसेसर, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन Android 11 पर आधारित One UI 3.0 पर काम करता है। Also Read - 6GB RAM, 64MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी वाला Samsung Galaxy A32, जानिए 5 खास बातें
Galaxy A32 5G में रियर में चार कैमरे दिए गए हैं। इनमें 48MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल लेंस, 5MP मैक्रो शूटर और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग जैसी जरूरतों के लिए फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया गया है।
सैमसंग के इस सस्ते 5G फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Samsung Galaxy A32 5G में Dolby Atmos सराउंड साउंड सपोर्ट मिलता है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन की साइड में दिया गया है।
भारत में कब होगा लॉन्च?
सैमसंग ने Galaxy A32 5G की भारत में लॉन्चिंग का लेकर अभी कुछ नहीं कहा है। इंडियन मार्केट में इस फोन को इसी स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जा सकता है। यहां इसकी कीमत 25 हजार रुपये के आसपास रखी जा सकती है। यह OnePlus Nord, MotoG 5G और Realme X7 series जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा।
कई और फोन लाने की तैयारी में सैमसंग
Galaxy A32 5G के अलावा कंपनी Samsung Galaxy A32 4G को भी जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। साथ ही कंपनी Galaxy A सीरीज के तहत Samsung Galaxy A52 5G और Galaxy A72 4G जैसे कई अन्य स्मार्टफोन्स पर भी काम कर रही है। सैमसंग के इन आने वाले फोन्स को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा जा चुका है। इससे उम्मीद है कि इन फोन्स को जल्द बाजार में उतारा जाएगा।