SamsungGalaxy A32 5G को ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन मिल गया है। इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। पहले भी इसे कई और सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है जो ये बताता है कि इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर इस स्मार्टफोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन पहले सामने आए फीचर्स पर नजर डालें तो इसे क्वाड रियर कैमरा सेट-अप और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। Also Read - ASUS ZenFone 8 Series सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, दमदार फीचर्स के साथ जल्द हो सकती है लॉन्च
दक्षिण कोरियाई कंपनी का ये बजट 5G स्मार्टफोन होगा। Samsung Galaxy A32 5G के तीन मॉडल्स ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किए गए हैं। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने इस स्मार्टफोन की सर्टिफिकेशन डिटेल्स अपने ट्विटर हैंडल के जरिए शेयर की है। इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर- SM-A326B_DS, SM-A326B और SM-A326BR_DS के नाम से लिस्ट किया गया है। Also Read - Moto G20 की कीमत और फीचर्स आए सामने, 48MP कैमरे के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
ये हो सकते हैं फीचर्स
पिछले दिनों इस स्मार्टफोन को अमेरिकी FCC (फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन) वेबसाइट और HTML5 टेस्ट लिस्टिंग में स्पॉट किया गया था। यह स्मार्टफोन NFC और 15W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसे Android 11 पर आधारित Samsung One UI 3.0 के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के पहले भी लीक्स सामने आए हैं। OnLeaks द्वारा शेयर की गई जानकारी पर नजर डालें तो ये क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ आएगा। फोन में USB Type C चार्जिंग सपोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। Also Read - Mi QLED TV 75 हुआ लॉन्च, घर में ले सकेंगे थियेटर वाला एक्सपीरियंस
Samsung Galaxy A32 5G में पिछले मॉडल की तरह कैमरा बंप देखने को नहीं मिलेगा। फोन में 6.5 इंच का Infinity-V डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy A42 5G की तरह ही इसकी कीमत भी बजट रेंज में हो सकती है। फोन का सीधा मुकाबला Xiaomi, Realme, Motorola के बजट 5G स्मार्टफोन्स के साथ होगा। भारत में इसके 5G वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा या नहीं इसके बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।