सैमसंग ने Galaxy A सीरीज स्मार्टफोन को 2014 में लॉन्च किया था। सैमसंग गैलेक्सी A सीरीज ग्लास मेटल कॉम्बिनेशन के लिए जानी जाती है। सैमसंग अब Galaxy A5 का 2019 वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे ‘Galaxy A50’ के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन के Wi-Fi सर्टिफिकेशन के बाद अब इसकी स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुई है। इसे WiFi Alliance (WFA) के जरिए Wi-Fi certification हासिल हुआ है।
लिस्टिंग के मुताबिक Samsung Galaxy A50 Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। वाई-फाई सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9.0 पाई आउट ऑफ द बॉक्स आएगा। इसे सबसे पहले GSMArena ने स्पॉट किया था। रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। पहला वेरिएंट सिंगल सिम सपोर्ट और दूसरा वेरिएंट ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। Also Read - 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा और 8GB तक RAM वाले Samsung Galaxy M53 5G पर धमाकेदार ऑफर्स, Amazon से Discount के साथ खरीदने का मौका
Also Read - Samsung Galaxy A23 में हुआ बड़ा प्राइस कट, जानें नई कीमत
इससे पहले इस स्मार्टफोन की गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि इसका मॉडल नंबर SM-A505FN होगी ,जबकि इसके Wi-Fi सर्टिफिकेशंस से SM-A520FN/DS का पता चलता है जो ड्यूल सिम वेरिएंट हो सकता है। Geekbench listing के मुताबिक अपकमिंग स्मार्टफोन octa-core Exynos 7 9610 SoC के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें Mali-G72 MP3 होगा, जो विजुअल और गेमिंग एक्टिविटी के लिए बेहतर होगा।
Galaxy A50 में OLED स्क्रीन के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इसके अलावा इसमें 24मेगापिक्सल रियर कैमरा आने की बात भी कही जा रही है। फोन में 4,000mAh बैटरी हो सकती है। इसके एक वेरिएंट को 4GB RAM/64GB स्टोरेज और दूसरे वेरिएंट को 6GB RAM with 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।