Samsung Galaxy A52 5G के बारे में पिछले कुछ समय से कई लीक्स सामने आए हैं। साथ ही इसे कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी स्पॉट किया गया है। Galaxy A52 5G को अब Bluetooth और Wi-Fi सर्टिफिकेशन मिला है, जो ये बताता है कि इस स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। लिस्टिंग में यह जानकारी भी सामने आई है कि फोन Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। फोन में Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी और NFC जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इस फोन साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। Also Read - Realme 8 Series Round Up: 108MP कैमरे के अलावा और क्या होगा खास, जानें?
Samsung Galaxy A52 5G को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर SM-A526B के नाम से लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से यह बात साफ पता चलती है कि यह Galaxy A52 5G होगा। Wi-Fi सर्टिफिकेशन साइट पर इस स्मार्टफोन को दो मॉडल नंबर SM-A526N, SM- A5260 और SM-A526B के नाम से लिस्ट किया गया है। इसके मॉडल नंबर में दिए गए ‘N’ से इस बात का पता चलता है कि फोन को कोरिया में लॉन्च किया जा सकता है। Also Read - Redmi Note 10S, Note 10 5G जल्द भारत में होंगे लॉन्च, मिलेगा 48MP का कैमरा और 5000mAh बैटरी
Wi-Fi लिस्टिंग से ये भी पता चलता है कि फोन ड्यूल बैंड Wi-Fi सपोर्ट के साथ आ सकता है। यह 2.4GHz और 5GHz दोनों बैंड को सपोर्ट करेगा। साथ ही फोन में Android 11 का सपोर्ट मिलेगा। Also Read - Samsung Galaxy A52 5G, Galaxy A72 फिर से दिखे सपोर्ट पेज पर, इन दमदार फीचर्स के साथ जल्द होंगे लॉन्च
संभावित स्पेसिफिकेशन्स
पिछले सप्ताह इस स्मार्टफोन के बैक पैनल की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई है। लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक फोन के बैक में रेक्टेंगुलर शेप वाला क्वाड रियर कैमरा डिजाइन दिया गया है। फोन में L शेप्ड वाल चार कैमरे सेंसर दिए गए हैं। फोन के नीचे की तरफ USB Type C पोर्ट दिया गया है। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। चीनी सर्टिफिकेशन साइट 3C की लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 15W का सपोर्ट दिया जाएगा।
लीक हुए रेंडर के मुताबिक, फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में पंच-होल डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। इसके चारों तरफ स्लिम बेजल दिया जा सकता है। पहले आए रिपोर्ट के सामने फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में एक अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, एक टेलिफोटो सेंसर और एक डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 750G SoC के साथ आएगा। फोन का 4G स्टोरेज वेरिएंट Snapdragon 720G SoC दिया जाएगा।
Features (Rumored) | Samsung Galaxy A52 5G |
---|---|
Price | TBA |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 750G SoC |
OS | Android 11 with OneUI 3.0 |
Display | AMOLED-6.5-inch FHD+ |
Internal Memory | 6GB/8GB RAM with 64GB/128GB storage |
Rear Camera | Quad – 64MP Primary Camera |
Front Camera | |
Battery |