Samsung ने 2020 की शुरुआत में Samsung Galaxy A51 को लॉन्च किया था। ये स्मार्टफोन सबसे ज्यादा बिकने वाला Android स्मार्टफोन बन गया। AppleiPhone 11 और iPhone SE के बाद इसे ग्लोबली सबसे ज्यादा लोगों ने खरीदा है। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने इस फोन के 5G वेरिएंट को भी बाद में लॉन्च किया। अब कंपनी Galaxy A52 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है। पिछले दिनों इस मिड रेंज के स्मार्टफोन्स के कई लीक्स सामने आए हैं। अब, इस फोन की एक और नई लीक सामने आई है, जिसमें फोन को Android 11 के साथ लॉन्च करने की बात कही जा रही है। इस स्मार्टफोन का CAD इमेज रेंडर पहले ही सामने आ चुका है। आइए, जानते हैं फोन के संभावित फीचर्स, लॉन्च डेट और कीमत के बारे में। Also Read - OPPO Find X3 Pro सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, सामने आए फीचर्स
Samsung Galaxy A52 5G संभावित फीचर्स
इस मिड रेंज स्मार्टफोन को Galaxy A51 के इंप्रूव्ड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इस साल भारत में Galaxy A51 को A50s के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किया गया था। पिछले दिनों सामने आए रेंडर्स पर नजर डालें तो फोन में Infinity-O डिस्प्ले पैनल देखने को मिलेगा। साथ ही, इसमें सेंटर अलाइंड पंच-होल कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन को AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन के बैक में Note 20 सीरीज की तरह ही कैमरा बंप देखने को मिलेगा। Also Read - Redmi Note 10 और Mi 11 Series की लॉन्च से पहले फीचर्स आए सामने
Geekbench पर इस स्मार्टफोन को 6GB RAM + 128GB में स्पॉट किया गया है। Galaxy A51 की तरह ही इस फोन के 8GB RAM + 128GB वेरिएंट को भी लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy A52 5G को Qualcomm Snapdragon 750G चिप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस प्रोसेसर के साथ पिछले दिनों Moto G 5G को भारत में लॉन्च किया गया है। Moto G 5G की कीमत 20,999 रुपये है। Galaxy A52 5G को भारत में 25,000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। फोन को 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। Also Read - Flipkart Big Saving Days Sale 2021: धमाकेदार ऑफर, Samsung Galaxy S20+ पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट