Samsung Galaxy A52 और Samsung Galaxy A72 को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों मिड रेंज के स्मार्टफोन की कीमत लॉन्च से पहले सामने आई है। इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत जर्मनी के एक प्राइस कम्पैरिजन वेबसाइट Idealo पर रिवील हुई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत इसके पिछले मॉडल- Galaxy A51 और Galaxy A71 की तरह ही होगी। Also Read - Samsung Galaxy A72 4G हुआ Google Play Console पर लिस्ट, सामने आए कई फीचर
ये दोनों स्मार्टफोन साल की पहली छमाही में लॉन्च किए जाएंगे। एक और Galaxy Club की रिपोर्ट में Samsung A52 5G और Galaxy A72 5G की कीमत भी रिवील हुई है। इन दोनों स्मार्टफोन के ग्लोबल वेरिएंट की कीमत फिलहाल सामने आई है। पिछले मॉडल की तरह ही दोनों फोन के भारतीय वेरिएंट की कीमत ग्लोबल के मुकाबले कुछ कम होगी। Also Read - 6GB RAM, 64MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी वाला Samsung Galaxy A32, जानिए 5 खास बातें
Galaxy A52 4G और A52 5G की कीमत (संभावित)
Samsung Galaxy A52 4G वेरिएंट की शुरुआती कीमत EUR 369 (लगभग 32,700 रुपये) होगी। वहीं, फोन के 5G वेरिएंट की शुरुआती कीमत EUR 459 (लगभग 40,700 रुपये) होगी। यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आएगा। फोन के 4G मॉडल के 8GB वेरिएंट की कीमत EUR 429 (लगभग 38,000 रुपये) होगी। वहीं, इस वेरिएंट के 5G मॉडल की कीमत EUR 509 (लगभग 45,000 रुपये) होगी। Also Read - Samsung Galaxy A32 की कीमत हुई लीक, मिलेगा 64MP का कैमरा और दमदार बैटरी
Galaxy A72 4G और A72 5G की कीमत (संभावित)
Samsung Galaxy A72 4G वेरिएंट की शुरुआती कीमत EUR 449 (लगभग 39,800 रुपये) होगी। वहीं, फोन के 5G वेरिएंट की शुरुआती कीमत EUR 600 (लगभग 43,900 रुपये) होगी। यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आएगा। फोन के 4G मॉडल के 8GB वेरिएंट की कीमत EUR 509 (लगभग 45,000 रुपये) होगी।
कब होंगे लॉन्च?
ये दोनों ही स्मार्टफोन इस साल मार्च में लॉन्च किए जा सकते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है। इन दोनों फोन के फीचर्स भी पिछले मॉडल की तरह ही होंगे। हालांकि, इनके कैमरे और प्रोसेसर में अपग्रेड देखने को मिलेंगे। भारत में ये स्मार्टफोन Exynos प्रोसेसर के साथ पेश किए जा सकते हैं, वहीं ग्लोबल बाजार में इन्हें Qualcomm के मिड रेंज के प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
Features (Rumored) | Samsung Galaxy A52 |
---|---|
Price | 32700 (Expected) |
Chipset | |
OS | Android 11 with OneUI 3.0 |
Display | AMOLED FHD+ |
Internal Memory | 6GB RAM + 64GB and 8GB RAM + 128GB |
Rear Camera | Quad – 48MP/64MP + 12MP + 5MP + 5MP |
Front Camera | 32MP |
Battery | 4,000mAh |