Samsung के इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाले मिड बजट स्मार्टफोन Galaxy A51 का अगले वेरिएंट जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसके बारे में पहले भी कई लीक्स सामने आ चुकी है। Samsung Galaxy A52 के बारे में अब जो जानकारी सामने आई है वो इससे कैमरा सेट-अप को लेकर आई है। इसके बैक में 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। आपको बता दें कि Samsung Galaxy A51 में 48MP का क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। कैमरे के अलावा इसमें और भी कई अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। Also Read - Samsung से लेकर Nokia तक, पिछले सप्ताह सस्ते हुए ये बजट स्मार्टफोन, जानें नई कीमत
संभावित फीचर्स
Galaxy Club की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A52 में 64MP का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें एक मैक्रो कैमरा भी दिया जाएगा। हालांकि, इन दोनों कैमरे सेंसर के अलावा फोन के अन्य दो सेंसर्स के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। इसमें वाइड एंगल कैमरा और डेप्थ सेंसर दिया जाएगा या नहीं, ये बात भी अभी पता नहीं चली है। Samsung Galaxy A52 को कंपनी 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ लॉन्च कर सकती है। Also Read - Samsung Galaxy A71 और Galaxy A51 पर बंपर डिस्काउंट, बचा सकते हैं इतने रुपये
इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Galaxy A51 का 5G वेरिएंट कंपनी का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है। ऐसे में कंपनी इस सीरीज के अगले मॉडल में भी 5G नेटवर्क सपोर्ट दे सकती है। Galaxy A52 को कंपनी अगले साल जनवरी में लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन के अलावा कंपनी के Galaxy A सीरीज में कई और मिड रेंज और बजट रेंज के डिवाइसेज लॉन्च किए जा सकते हैं। Also Read - Samsung Galaxy A52 5G के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च
Galaxy A (2021) Line Up
Samsung Galaxy A52 के अलावा Galaxy A12, Galaxy A22, Galaxy A32, Galaxy A42, Galaxy A62, Galaxy A72, Galaxy A82 और Galaxy A92 को भी कंपनी अगले साल लॉन्च कर सकती है। Samsung के Galaxy A (2021) सीरीज के कुछ डिवाइसेज में कंपनी वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दे सकती है। Galaxy A52 5G की कीमत 30,000 रुपये के आस-पास हो सकती है। हालांकि, भारत में इसके इस वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Features | Samsung Galaxy A51 |
---|---|
Price | 25250 |
Chipset | Exynos 9611 SoC |
OS | Android 10 with OneUI 2.0 |
Display | AMOLED-6.5-inch FHD+ |
Internal Memory | 6GB RAM with 64GB storage |
Rear Camera | Quad – 48MP + 12MP + 5MP + 5MP |
Front Camera | 32MP |
Battery | 4,000mAh |