Samsung Galaxy A52 और Samsung Galaxy A72 को आज Galaxy Awesome Unpacked event में लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों मिड-रेंज स्मार्टफोन हैं, जो 5G रेडी चिपसेट, हाई-रिफ्रेश-रेट स्क्रीन और नए कैमरा कॉन्फिगरेशन जैसे कुछ खास फीचर्स के साथ आएंगे। लीक रिपोर्ट्स से इन फोन्स के बारे में लॉन्च से पहले काफी डिटेल सामने आ चुके हैं। कुछ दिनों पहले आई रिपोर्ट से Galaxy A52 और Galaxy A72 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी सामने आई थी। आइए आपको सैमसंग के इन दोनों आने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में डिटेल में बताते हैं। Also Read - 6GB RAM, 128GB स्टोरेज, 12MP + 12MP + 12MP कैमरे वाले Samsung Galaxy Note 10 Lite पर 15 हजार रुपये का डिस्काउंट, Amazon पर मिल रही डील
Samsung Galaxy Awesome Unpacked event livestream details
सैमसंग Galaxy A52 और Galaxy A72 का लॉन्च इवेंट 17 मार्च को शाम 7:30 बजे शुरू होगा। सैमसंग के ऑफिशियल YouTube चैनल पर इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग देख सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आप Galaxy Awesome Unpacked इवेंट को लाइव देख पाएंगे। Also Read - Samsung Days Sale: सस्ते में खरीदें Galaxy A, Galaxy M और Galaxy F सीरीज के फोन, मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Also Read - Samsung Galaxy M42 5G की लॉन्च डेट आई सामने, जानिए कितनी हो सकती है कीमत
Samsung Galaxy A52 and Galaxy A72 price expected
Samsung Galaxy A series के इन दोनों स्मार्टफोन्स की भारत में कीमत की डिटेल लीक हो चुकी है। लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो Samsung Galaxy A52 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 26,499 रुपये, जबकि 8GB वाले वेरिएंट का दाम 27,999 रुपये होगा।
वहीं, Galaxy A72 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये, जबकि 256GB वाले वेरिएंट का दाम 37,999 रुपये हो सकता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि ये कीमत फोन के 4G वेरिएंट की हैं या 5G वेरिएंट की।
Samsung Galaxy A52 में मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन्स
Galaxy A52 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच FHD+ AMOLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। फोन के 4G मॉडल में Qualcomm Snapdragon 720G SoC, जबकि 5G मॉडल में Snapdragon 750G प्रोसेसर दिया जा सकता है। दोनों मॉडल में 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगी।
Samsung Galaxy A52 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। इनमें 64MP मेन कैमरे के साथ 12MP का एक और 5MP के दो सेंसर शामिल होने की उम्मीद है। सेल्फी कैमरा 32MP का होगा। फोन में 4500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
Samsung Galaxy A72 में क्या होगा खास?
Galaxy A72 में FHD+ रेजलूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। फोन का चिपसेट, रैम/स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और फ्रंट कैमरा गैलेक्सी A52 जैसा ही रहने की उम्मीद है। रियर कैमरा सेटअप Galaxy A52 से थोड़ा अलग हो सकता है।
एक लीक रिपोर्ट में कहा गया है कि Galaxy A72 के 5G मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन मिल सकती है। Galaxy A72 में 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।