Samsung Galaxy A52 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इस मिड रेंज के स्मार्टफोन की प्रोडक्शन ग्रेटर नोएडा वाली फेसिलिटी में शुरू कर दी है। साथ ही, ये भी खबरें सामने आ रही है कि इसके 5G वेरिएंट को भी भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे ये पता चलता है कि फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट 3C पर पहले ही स्पॉट किया जा चुका है। यह स्मार्टफोन 15W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। Also Read - Redmi Note 10 Series कल भारत में होगी लॉन्च, 108MP कैमरे वाले फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें हर बात
91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A52 की प्रोडक्शन भारत में शुरू हो चुकी है। इसे साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के 4G वेरिएंट को भारत में BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है। Galaxy A52 4G वेरिएंट को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी Xiaomi, Motorola, Vivo, OPPO के मिड बजट के 5G स्मार्टफोन्स को चुनौती देने के लिए इसके 5G वेरिएंट को भी भारत में लॉन्च कर सकती है। Also Read - 4GB RAM, 5020mAh बैटरी और 5 कैमरे वाला Redmi 9 prime हुआ सस्ता, सिर्फ Rs 534 EMI पर खरीदने का मौका
Galaxy A52 के संभावित फीचर्स
फोन के संभावित फीचर्स की बात करें तो ये 6.5 इंच के पंच-होल डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। फोन के बैक पैनल में कैमरा बंप को कम किया सकता है। फोन के बैक में 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। इसे Exynos के मिड रेंज के 5G प्रोसेसर या Qualcomm Snapdragon 750G के साथ पेश किया जा सकता है। पिछले दिनों इसी प्रोसेसर के साथ Mi 10i और Motorola Moto G 5G को भारत में लॉन्च किए गए हैं। Also Read - 6GB RAM, 64MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी वाला Samsung Galaxy A32, जानिए 5 खास बातें
पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A51 की तरह ही इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 4,500mAh की बैटरी मिलेगी। फोन USB Type C, Android 11 सपोर्ट के साथ आ सकता है।