Samsung जल्द ही अपने Galaxy A72 4G को लॉन्च करने वाला है। कंपनी साल की शुरुआत में इस मिड रेंज बजट वाले स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। Samsung Galaxy A72 5G को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस साल की तरह ही अगले साल भी ज्यादा से ज्यादा Galaxy A और Galaxy M सीरीज के डिवाइसेज लॉन्च करने वाली है। Galaxy A72 5G को कल ही Geekbench सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर के साथ आ सकता है। भारत में भी इसी हैंडसेट को BIS सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। भारत में भी इसे Exynos की जगह Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Also Read - 45 दिनों की बैटरी बैक-अप वाले Amazfit GTS 2e, GTR 2e की कीमत लॉन्च से पहले रिवील
Samsung Galaxy A72 listed on BIS certification.
Model number : SM-A725F pic.twitter.com/a0x62pqVHj Also Read - OPPO A94 जल्द हो सकता है लॉन्च, मिला IMDA सर्टिफिकेशन— the_tech_guy (@_the_tech_guy) December 26, 2020 Also Read - Samsung Galaxy Z Flip की तरह ही होगा Apple का फोल्डेबल iPhone : रिपोर्ट
भारतीय सर्टिफिकेशन साइट पर इस स्मार्टफोन को SM-A72F/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। पिछले दिनों सामने लीक्स पर नजर डालें तो ये 4G हैंडसेट होगा। Galaxy A72 5G को मॉडल नंबर SM-A72B के नाम से लिस्ट किया गया है। इस साल लॉन्च हुए Galaxy A71 की तरह ही इसके भी 4G और 5G दोनों वेरिएंट्स लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि, प्रतिद्वंदी चीनी कंपनियों के मुकाबले Samsung की स्ट्रेटेजी थोड़ी अलग है। कंपनी अपने मिड रेंज के 4G और 5G दोनों वेरिएंट्स को अलग-अलग बाजारों में लॉन्च कर रही है। कंपनी अपने 5G मॉडल को साल की दूसरी छमाही में पेश कर सकती है।
संभावित स्पेसिफिकेशन्स
फोन के संभावित फीचर्स की बात करें तो ये 6.7 इंच के AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। फोन में सेंट्रली अलाइंड पंच-होल कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। फोन के बैक में पिछली सीरीज की तरह ही क्वाड रियर कैमरा सेट-अप देखने को मिलेगा। हालांकि, फोन के कैमरे कन्फिग्यूरेशन में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। फोन में 12MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP के दो सेंसर्स दिए जा सकते हैं। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।