साउथ कोरिया की कंपनी Samsung भारत में Galaxy “A series” के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फोन को भारत में इसी महीने के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी भारत में इस सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Galaxy A80 को लॉन्च कर सकती है, जो ट्रिपल कैमरा सिस्टम और फुल स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आएगा। Samsung Electronics के प्रॉडक्ट प्लानिंग ग्रुप के हेड ऑफ इनोवेशन Yeon Jeong Kim ने एक बयान में कहा कि कंपनी के लिए भारत तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन मार्केट में से एक है। हमारा लक्ष्य इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में नंबर एक पोजिशन को बरकरार रखना है। उन्होंने कहा कि अगर हम भारतीय मार्केट में सफलता हासिल करते हैं तो हम ग्लोबल मार्केट में भी सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने यह बात IANS से कही।
सैमसंग ने Galaxy “A series” की 50 लाख यूनिट्स महज 70 दिनों में बेच दी है। कंपनी अभी तक Galaxy A series के छह मॉडल्स को लॉन्च कर चुकी है। इनमें Galaxy A50, Galaxy A30, Galaxy A20, Galaxy A10, Galaxy A70 और Galaxy A2 Core जैसे स्मार्टफोन है। Galaxy M सीरीज की तरह अपकमिंग Galaxy A80 स्मार्टफोन सिर्फ ऑनलाइन चैनल के जरिए ही सेल के लिए नहीं आएगा।
Samsung Galaxy A80 features, specifications
Samsung Galaxy A80 की मुख्य बात इसमें दिया गया स्लाइडिंग रोटेटिंग कैमरा सेटअप है। कंपनी ने इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इस सेटअप में 48-मेगापिक्सल लेंस f/2.0 अपर्चर के साथ, 8-megapixel wide-angle (123 degree) f/2.4 lens और 3D depth ToF camera शामिल है। फोन का बैक कैमरा रोटेट होकर सेल्फी कैमरे का काम करता है। इस टेक्नोलॉजी के जरिए कंपनी इस फोन में फुल स्क्रीन डिस्प्ले देने में कामयाब हुई है। कंपनी इसे न्यू इंफीनिटी डिस्प्ले कहकर बुला रही है। फोन में 6.7-inch full-HD+ सुपर एमोलेड पैनल है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 1080×2400 pixels है। फोन में 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो स्क्रीन दी गई है।
फोन के फ्रंट स्क्रीन में कोई होल नहीं है। सैमसंग ने ऑडियो के लिए स्क्रीन वाइब्रेटिंग टेक्नोलॉजी दी है। इसमें आपको Galaxy S10 और S10+ की तरह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। कंपनी ने Galaxy A80 में Qualcomm Snapdragon 730G processor दिया है। इसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी है। फोन माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट नहीं करता है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई ओएस बेस्ड वन यूआई स्किन पर ऑपरेट होता है। फोन में 3,700mAh बैटरी है जो 25W PD fast चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
Features | Samsung Galaxy A80 |
---|---|
Price | – |
Chipset | Snapdragon 730G |
OS | Android 9 Pie |
Display | 6.7-inch full-HD+-1080x2400pixels |
Internal Memory | 8GB RAM + 128GB storage |
Rear Camera | Triple – 48MP + 8MP + 3D depth ToF |
Front Camera | Triple – 48MP + 8MP + 3D depth ToF |
Battery | 3,700mAh |
With Inputs from IANS
You Might be Interested
47990