सैमसंग गैलेक्सी C9 प्रो स्मार्टफ़ोन को सबसे पहले अक्टूबर 2016 में चीन में पेश करने के बाद कंपनी ने इस स्मार्टफोनेको भारत में पिछले महीन पेश किया था। और अब ये स्मार्टफ़ोन सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन ई-स्टोर से जाकर प्री-आर्डर किया जा सकता है। आपको बता दें कि स्मार्टफ़ोन को 12 फरवरी तक प्री-आर्डर किया जा सकता है और इसके बाद इसे 24 फरवरी से आप तक पहुंचा दिया जाएगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि कंपनी इस स्मार्टफ़ोन पर एक बार की स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी ऑफर कर रही है। और इसे एक साल के लिए आपको दिया जा रहा है, यानी एक साल तक एक बार आप इसकी स्क्रीन को बदलवा सकते हैं। Also Read - 6,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Full HD+ डिस्प्ले वाले Samsung Galaxy F13 की पहली सेल, 416 रुपये महीने में लाएं घर
Also Read - 6,000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy M32 फोन हुआ सस्ता, जानें नई कीमतइसे भी देखें: आज 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होंगे शाओमी रेडमी 3S और 3S प्राइम स्मार्टफोंस Also Read - जल्द आ रहा है Samsung Galaxy A23 5G फोन, Snapdragon 695 चिप से होगा लैस
लॉन्च के समय इस स्मार्टफ़ोन को एक पॉवर हाउस का नाम दिया गया था। इसके लॉन्च के समय सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिज़नेस के डिप्टी जनरल मैनेजर, आदित्य बब्बर ने कहा था कि, “भारत तेज़ी से बढ़ता स्मार्टफ़ोन बाज़ार है। और आंकड़े दर्शाते हैं कि भारत में लोगों को बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोंस ज्यादा पसंद आते हैं। अपने नए स्मार्टफ़ोन सैमसंग गैलेक्सी C9 प्रो के साथ हम अपने उस वादे को फिर से आगे बढ़ा रहे हैं जो हम अपने यूजर्स से हमेशा करते आये हैं यानी सबसे ख़ास फीचर्स और टेक्नोलॉजी।”
उन्होंने आगे कहा कि, “सैमसंग गैलेक्सी C9 प्रो से यूजर्स को बेस्ट मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस मिलेगा और इसके लिए कंपनी ने फ़ोन में 6-इंच की FHD डिस्प्ले मौजूद है ये एक AMOLED डिस्प्ले है। और एक पॉवर हाउस परफॉरमेंस के लिए इसके दमदार और एडवांस प्रोसेसर को धन्यवाद देना चाहिए। इसमें 6GB की रैम, बड़ी बैटरी और शानदार स्टोरेज दी गई है। और इन सब के अलावा, स्मार्टफ़ोन में 16-मेगापिक्सेल का फ्रंट और रियर कैमरा दिया गया है और ये f/1.9 अपर्चर के साथ आये हैं। ये कैमरा किसी भी रौशनी में बढ़िया तरह से काम करते हैं।”
सैमसंग की ओर से 6GB रैम के साथ सैमसंग गैलेक्सी C9 प्रो स्मार्टफ़ोन आपको एक शानदार मल्टी टास्किंग एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। इसके अलावा आपको बता दें कि ये 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ बाज़ार में उतारा गया है और इस स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ा भी सकते हैं। फ़ोन में एक 64-बिट का ओक्टा-कोर प्रोसेसर भी मौजूद है।
इसे भी देखें: MWC 2017 में सैमसंग लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल फोन गैलेक्सी एक्स1 और एक्स1 प्लस
इसे भी देखें: व्हाट्सएप ने पेश किया टू स्टेप वेरिफिकेशन फीचर, जानें कैसे करेगा काम