Samsung अपने Galaxy M सीरीज के एक और स्मार्टफोन Galaxy M02 को जल्द भारत में लॉन्च करने वाला है। इसके अलावा कंपनी अपने E- सीरीज को भी भारत में पेश करने वाली है। इस सीरीज के पहले स्मार्टफोन Galaxy E62 को भी सपोर्ट पेज पर लिस्ट किया गया है। हालाकि, कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को Galaxy E62 या Galaxy F62 के नाम से पेश कर सकती है। Also Read - 6GB RAM, 64MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी वाला Samsung Galaxy A32, जानिए 5 खास बातें
सपोर्ट पेज पर Samsung के अगले स्मार्टफोन को SM-E625F/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। पिछले दिनों लॉन्च हुए Galaxy M02s के स्टेंडर्ड मॉडल को सपोर्ट पेज पर SM-022G/DS के नाम से लिस्ट किया गया है। पिछले कई रिपोर्ट्स में इन दोनों स्मार्टफोन को देखा जा चुका है। Also Read - Samsung Galaxy A32 की कीमत हुई लीक, मिलेगा 64MP का कैमरा और दमदार बैटरी
Samsung Galaxy E62/F62/M62
दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने पिछले साल भारत में Galaxy F41 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन कंपनी के Galaxy M31 का रीब्रांड वेरिएंट था। अब कंपनी Galaxy F सीरीज में एक और स्मार्टफोन F62 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट Geekbench पर स्पॉट किया गया है। सर्टिफिकेशन साइट पर इस स्मार्टफोन को Exynos 9825 के साथ लिस्ट किया गया है। Also Read - World’s most popular Android phone 2020: ये दुनिया का सबसे पॉपुलर एंड्रॉयड स्मार्टफोन
यह स्मार्टफोन 6GB RAM और Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर भी देखा जा चुका है। Galaxy F62 की लीक हुई तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें फोन के फ्रंट पैनल में AMOLED डिस्प्ले पैनल देखा गया है। यह नहीं, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिली है। फोन के बैक पैनल में क्वाड रियर कैमरा डिजाइन, USB Type C चार्जिंग पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है।
Samsung Galaxy M02
यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 450 SoC के साथ आ सकता है। फोन में 3GB RAM और 32GB की स्टोरेज दी जा सकती है। फोन के डिस्प्ले की बात करें तो ये 5.71 का Infinity-V डिजाइन के साथ आ सकता है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले का रेजोलूशन HD+ दिया जा सकता है। फोन के बैक पैनल में ड्यूल रियर कैमरा डिजाइन दिया जा सकता है। फोन का प्राइमरी सेंसर 13MP का होगा। साथ ही, इसमें 2MP का सेकेंडरी कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन Android 10 के साथ आ सकता है।
Features (Rumored) | Samsung Galaxy M62/E62/F62 |
---|---|
Price | TBA |
Chipset | Exynos 9825 |
OS | Android 11 based custom OneUI 3.0 |
Display | AMOLED |
Internal Memory | 6GB RAM + 128GB |
Rear Camera | 64MP+12MP+5MP+5MP |
Front Camera | 32MP |
Battery | 5,000mAh |