सैमसंग Galaxy M10 और Galaxy M20 स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इन स्मार्टफोन को आज शाम 6 बजे पेश करेगी। ये स्मार्टफोन अमेजन इंडिया और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर एक्सक्लूसिव अवेलेबल होंगे। भारत में Samsung Galaxy M-series के ये पहले प्रॉडक्ट होंगे और इन्हें जल्द ही भारत के बाहर दूसरे देशों में भी लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग के इन फोन की टक्कर शाओमी की रेडमी सीरीज से होगी। BGR को सूत्रों के हवाले से पता चला है कि Samsung Galaxy M10 को 7,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जाएगा। Also Read - 4GB RAM, 64GB स्टोरेज, 48MP क्वाड कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Redmi Note 10 की आज Amazon पर सेल, जानें मिलने वाले ऑफर
इसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की स्टोरेज होगी। वहीं इसके 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज की कीमत 8,990 रुपये होगी। Also Read - Samsung Galaxy S21 FE की तस्वीर लॉन्चिंग से पहले हुई लीक, मिलेंगे धांसू फीचर्स
<strong></strong> Also Read - 8GB RAM, 5000mAh बैटरी, 64MP बैक, 32MP सेल्फी कैमरे और वाटरप्रुफ फीचर वाले फोन Galaxy A72 की खरीद पर 3000 रुपये का डिस्काउंट
Galaxy M20 के 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज की कीमत 10,990 रुपये होगी। वहीं इसका 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 12,990 रुपये में आएगा। ये दोनों स्मार्टफोन 5 मार्च से बिक्री के लिए पेश किए जा सकते हैं। कंपनी इसके अलावा Galaxy M30, Galaxy M40 और Galaxy M50 पर भी काम कर रही है। हालांकि Galaxy M40 और Galaxy M50 को बाद में लॉन्च किया जा सकता है।
कंपनी की Galaxy M सीरीज पहले से मौजूद Galaxy On और J सीरीज को रिप्लेस करेगी। Galaxy M10 में Exynos 7870 SoC दिया जा सकता है जबकि Galaxy M20 में Exynos 7904 SoC दिया जा सकता है। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक M10 में 3,400mAh बैटरी और M20 में 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है।