Samsung जल्द ही अपने एक और 6000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। Galaxy M12 या Galaxy F12 के नाम से इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी Galaxy A82 5G को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां भी सामने आई हैं। Also Read - 6GB RAM, 64MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी वाला Samsung Galaxy A32, जानिए 5 खास बातें
दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Galaxy M12/F12 को मॉडल नंबर SM-M127/ SM-F127 के नाम से स्पॉट किया गया है। टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स रिवील किए हैं। Samsung का यह मिड रेंज वाला बजट स्मार्टफोन LCD डिस्प्ले पैनल और Exynos 850 SoC के साथ आ सकता है। Also Read - Samsung Galaxy A32 की कीमत हुई लीक, मिलेगा 64MP का कैमरा और दमदार बैटरी
2019 में लॉन्च हुए कंपनी के Galaxy A80 के अगले मॉडल Galaxy A82 5G को भी स्पॉट किया गया है। इस स्मार्टफोन को अगले कुछ सप्ताह में दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया जा सकता है। Also Read - World’s most popular Android phone 2020: ये दुनिया का सबसे पॉपुलर एंड्रॉयड स्मार्टफोन
Samsung Galaxy M12/F12 के संभावित फीचर
Samsung Galaxy M12/F12 के संभावित फीचर की बात करें तो यह 6.5 इंच के HD+ TFT LCD डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। यह स्मार्टफोन Exynos 850 SoC प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 6GB तक का LPDDR4 RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोन eMMS 5.1 स्टोरेज को भी सपोर्ट कर सकता है। इस स्मार्टफोन के दो अन्य 3GB और 4GB RAM वाले मॉडल को भी पेश किया जा सकता है।
यह बजट स्मार्टफोन 6,000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। हालांकि, टिप्स्टर ने यह साफ नहीं किया है कि इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी जाएगी या नहीं। Galaxy M12 या F12 में सिक्युरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। यह फोन Android 11 पर आधारित One UI 3.0 के साथ आ सकता है।
Galaxy M12 या F12 के कैमरे फीचर की बात करें तो इसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप देखने को मिल सकता है। फोन का प्राइमरी सेंसर 48MP का दिया जा सकता है। साथ ही, फोन में 5MP का अल्ट्रा वाइड एंंगल सेंसर और 2MP के दो अन्य सेंसर दिए जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया जा सकता है।
Features (Rumored) | Samsung Galaxy M12/Galaxy F12 |
---|---|
Price | TBA |
Chipset | Exynos 850 SoC |
OS | Android 11 based OneUI 3.0 |
Display | TFT LCD-6.5 inch720 x 1560 pixels |
Internal Memory | 3GB/4GB/6GB RAM + 64GB/128GB Storage (Expandable up to 1TB |
Rear Camera | 48MP + 5MP + 2MP + 2MP |
Front Camera | 8MP |
Battery | 6000 mAh |