Samsung Galaxy M51 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा इसे Google Play Console पर भी स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में Galaxy M51 के मुख्य फीचर्स सामने आए हैं। पहले जो लीक्स सामने आईं हैं उसके मुताबिक, Galaxy M51 को 7,000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Amazon.in पर टीज किए गए प्रोमो में भी कंपनी ने इसे “MEANEST MONSTER EVER” के टैगलाइन के साथ टीज किया है। Also Read - Samsung Galaxy A32 की कीमत हुई लीक, मिलेगा 64MP का कैमरा और दमदार बैटरी
Google Play Console की लिस्टिंग पर नजर डालें तो ये Snapdragon 730 चिपसेट प्रोसेसर और 8GB RAM के साथ आ सकता है। फोन के फ्रंट पैनल में सेंट्रली अलाइंड पंच-होल कैमरा दिया जा सकता है। इसके आलावा ये Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। इसमें हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy M31s की तरह ही कैमरा फीचर दिया जा सकता है। Also Read - World’s most popular Android phone 2020: ये दुनिया का सबसे पॉपुलर एंड्रॉयड स्मार्टफोन
Samsung Galaxy M51 के संभावित फीचर्स
पिछले दिनों आई लीक रिपोर्ट और Google Play Console के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 6.7 इंच के Full HD+ Infinity-O Super AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। फोन Qualcomm Snapdragon 730 SoC पर रन करेगा। इसकी स्टोरेज कैपेसिटी की बात करें तो ये 8GB RAM + 128GB/256GB के साथ आ सकता है। फोन की इंटरनल मेमोरी को डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 512GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है। Also Read - Samsung Galaxy F62 Open Sale: 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा वाले Smartphone पर Flipkart में मिल रहा 2500 का Discount
Galaxy M51 के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। फोन का प्राइमरी सेंसर 64MP का दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 5MP का डेप्थ सेंसर और 5MP का ही मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया जा सकता है।
Samsung का यह मिड बजट स्मार्टफोन 7,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आ सकता है। फोन Android 10 पर आधारित OneUI 2.5 के साथ आ सकता है। फोन में USB Typ C के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। Galaxy M51 में सिक्युरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसकी कीमत 30,000 रुपये से कम हो सकती है।
Features | Samsung Galaxy M31s |
---|---|
Price | 20499 |
Chipset | Samsung Exynos 9 Octa 9611 |
OS | Android 10 customed with Samsung One UI |
Display | 16.40cm (6.5″)-1080 x 2400 (FHD+) |
Internal Memory | 6GB +128GB |
Rear Camera | 64.0 MP + 12.0 MP + 5.0 MP + 5.0 MP |
Front Camera | 32.0 MP |
Battery | 6000mah |