Samsung आधिकारिक तौर पर अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Note 8 को लॉन्च कर सकती है। Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन को आज न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट के दौरान पेश कर सकता है। प्रसे इनवाइट के अनुसार कंपनी 23 अगस्त को न्यूयॉर्क में एक अनपैक्ड इवेंट का आयोजन करने वाली है जहां Galaxy Note 8 को पेश किया जाना तय है। Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन भारतीय समय के हिसाब से रात को 8:30 के आस-पास लॉन्च हो सकता है। यहां आप Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते है।
Samsung Galaxy Note 8 में 6.4-इंच का डिसप्ले दिया जा सकता है। वहीं, कंपनी इसे दो वेरियंट में लॉन्च कर सकती है। जिसमें एक वेरियंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ एड्रीना 540 जीपीयू पर पेश हो सकता है। जबकि दूसरे वेरियंट में एक्सनोस 8895 चिपसेट के साथ Mali G71 जीपीयू होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 64जीबी इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए Galaxy Note 8 में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें एक 13-मेगापिक्सल का सेंसर और एक 12-मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 3,300एमएएच की बैटरी हो सकती है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 7.1.1 नौगट पर पेश हो सकता है। इसके अलावा फोन S Pen के साथ आएगा और यह IP68 सर्टिफाइड होगा जो कि इसे धूल मिट्टी व पानी अवरोधक बनाता है। इसे भी देखें: ट्विटर ने पेश किया एक्सप्लोर फीचर, यूजर्स इंटरेस्ट बेस्ड ट्वीट्स कर सकते है फॉलो
माना जा रहा है कि Samsung Galaxy Note 8 तीन स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च हो सकता है। जिसमें 6जीबी + 64जीबी स्टोरेज की कीमत RMB 6,288 यानि लगभग 60,500 रुपए, 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज की कीमत RMB 7,088 यानि लगभग 68,200 रुपए और 6जीबी + 256जीबी स्टोरेज की कीमत RMB 7,988 यानि लगभग 76,900 रुपए है। हालांकि लीक हुई कीमत एशियन बाजारों के लिए ही उपलब्ध होगी। अस्ट्रेलिया, यूरोप और साउथ अमेरिका के बाजारों में इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इसे भी देखें: Moto G5s Plus भारत में 29 अगस्त को होगा लॉन्च
वहीं, पिछले दिनों लीक्स्टर Evan Blass द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार Galaxy Note 8 की कीमत RMB 7,455 यानि लगभग 71,800 रुपए हो सकती है। माना जा रहा है कि Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लैक, मेपल गोल्ड कलर के साथ ऑर्चिड ग्रे और डीप सी ब्लू कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसे भी देखें: वनप्लस ने की Open Ears Forum की घोषणा
You Might be Interested
67900