सैमसंग Galaxy Note 9 को पिछले महीने भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 67,900 रुपए है। फोन फिलहाल मार्केट में तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें Midnight Black, Ocean Blue और Metallic Copper शामिल है। हालांकि, अब कंपनी ने इसके चौथे कलर ऑप्शन-Cloud Silver को पेश कर दिया है।
Galaxy Note 9 का नया कलर वेरिएंट फिलहाल यूएस में सेल के लिए एक्सक्लूसिव Samsung.com, Best Buy stores और BestBuy.com पर उपलब्ध है। नए कलर वेरिएंट की भारतीय मार्केट में उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। यूएस में यह डिवाइस 5 अक्टूबर को सेल के लिए आएगा।
इसके अलावा यूएस की मार्केट में midnight black वेरिएंट को भी पेश किया गया है। वहीं, दूसरी मार्केट में यह कलर ऑप्शन खरीदने के लिए उपलब्ध है। भारतीय मार्केट में भी कस्टमर्स midnight black कलर को खरीद सकते हैं।
सैमसंग Galaxy Note 9 को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया था। कंपनी का यह लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस है, जिसके 6जीबी रैम व 128जीबी वेरिएंट की कीमत 67,900 रुपए है। साथ ही 8जीबी/512जीबी वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपए है। इस डिवाइस के साथ S Pen भी आ रहा है।