दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग Galaxy Note 9 का प्योर व्हाइट कलर वेरिएंट को ताइवान में जल्द लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस स्मार्टफोन के नए वेरिएंट व्योर व्हाइट को ताइवान में 23 नवंबर को पेश कर रही है। एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। प्रसिद्ध स्मार्टफोन लीकस्टार ईवान ब्लास ने इसी महीने की शुरुआत में Galaxy Note 9 के नए वेरिएंट का प्रेस रेंडर साझा किया था। Also Read - Apple Foldable Phone में मिलेगी iPad Mini जैसी बड़ी स्क्रीन, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
Also Read - Samsung Galaxy M11 स्मार्टफोन हुआ सस्ता, जानें नई कीमत और खूबियांहालांकि, उन्होंने इस तस्वीर की ऑथेन्टिकेशन को लेकर कुछ नहीं कहा था। अब सैमसंग ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो Galaxy Note 9 का प्योर व्हाइट कलर वेरिएंट ताइवान में अगले हफ्ते पेश कर रही है। अमेरिका में सैमसंग का यह फोन क्लाउड स्लवर कलर ऑप्शन में मौजूद है। माना जा रहा है कि नए वेरिएंट के लॉन्च होने से इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की ताइवान में बिक्री बढ़ेगी। Also Read - Valentines Week पर Samsung का खास Offer, Smartphones पर मिल रहा बंपर Discount
ताइवान पहली मार्केट है जहां सबसे पहले Galaxy Note 9 का Pure White वेरिएंट पेश हो रहा है। माना जा रहा है कि ताइवान के बाद कंपनी जल्द ही इस नए वेरिएंट को दूसरे मार्केट में भी पेश करेगी। कहा जा रहा है कि सैमसंग Galaxy Note 9 के नए वेरिएंट की कीमत TWD 30,900 ( करीब 72,600 रुपए ) हो सकती है। यह कीमत 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है।