साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी Samsung ने अपने मिड प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S10 Lite और Galaxy Note 10 Lite को पेश कर दिया है। अपने लाइट मॉडल के जरिए Samsung प्रीमियम फीचर्स को अफोर्डेबल प्राइस पॉइंट में दे रही है। दोनों Samsung Galaxy S10 Lite और Galaxy Note 10 Lite को आइडेंटिकल डिजाइन और हार्डवेयर के साथ पेश किया गया है। लेकिन इसके बावजूद दोनों स्मार्टफोन में थोड़ा बदलाव किया गया है। हम यहां आपको इसी की जानकारी दे रहे हैं। Also Read - सैमसंग के अपकमिंग फोन Galaxy A71 का डिजाइन लीक, ये होगी खासियत
Price and availability
सैमसंग ने हालांकि दोनों स्मार्टफोन के प्राइस के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि कंपनी ने कहा है कि वह इन दोनों डिवाइसों को CES में पेश करेगी, जो 7 जनवरी से 10 जनवरी के बीच आयोजित किया जा रहा है। इन स्मार्टफोन को जल्द ही भारतीय मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है। Also Read - Samsung Phone Price Drop : सैमसंग के लेटेस्ट Galaxy A10s, Galaxy A30s और Galaxy A50s की कीमतें हुईं कम
Samsung Galaxy S10 Lite, Note 10 Lite specifications, features
Samsung Galaxy S10 Lite, Note 10 Lite में एज टू एज डिस्प्ले दिया है। इनमें सेंटल होल पंच कैमरा कट आउट, ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 6.7-inch FHD+ super AMOLED Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन की स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2400×1080 pixels (394ppi) है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 10 OS के साथ One UI 2.0 skin पर ऑपरेट होते हैं। इनमें 4,500mAh बैटरी फास्ट चार्जिंग कैपेबिलिटी के साथ मिल रही है। दोनों फोन में 32मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
Galaxy S10 Lite features detailed
Samsung Galaxy S10 Lite में 7nm चिपसेट के साथ ऑक्टा कोर CPU दिया है। इस फोन को Snapdragon 855 या Snapdragon 855 Plus के साथ पेश किया जाएगा। इसमें आपको 6GB / 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (48MP+12MP+5MP) मिल रहा है।
Galaxy Note 10 Lite features detailed
यह नोट सीरीज का स्मार्टफोन है जो S Pen के साथ ब्लूटुथ कनेक्टिविटी के साथ आ रहा है। Galaxy Note 10 Lite में 10nm chipset के साथ octa-core CPU दिया है। इसमें Exynos 9810 दिया जा सकता है। इसमें आपको 6GB / 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। इसके बैक में आपको 12 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे मिल रहे हैं।
Story Timeline
You Might be Interested
37999