Samsung ने अपने अपकमिंग Galaxy S21 सीरीज का ऑफिशियल टीजर जारी किया है। इस टीजर में इस फ्लैगशिप सीरीज के नए कैमरा डिजाइन और मोस्ट अवेटेड S-Pen फीचर को स्पॉट किया गया है। S-Pen शुरुआत से ही Galaxy Note सीरीज का हिस्सा रहा है। कंपनी पहली बार इसे Galaxy S सीरीज के साथ ला रही है। Samsung के ऑफिशियल Youtube चैनल पर इस अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज का टीजर जारी किया गया है। Also Read - Oppo A54 की कीमत हुई लीक, 5000mAh बैटरी के साथ 19 अप्रैल को भारत में होगा लॉन्च
Samsung Galaxy Unpacked Event 2021 का आयोजन कल यानि 14 जनवरी को शाम के 8 बजे किया जाएगा। इस इवेंट में दक्षिण कोरियाई कंपनी अपने Galaxy S21, Galaxy S21 Plus और Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। S-Pen को इस सीरीज के फ्लैगशिप मॉडल Galaxy S21 Ultra में फीचर किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन सीरीज भारत में हाल ही में लॉन्च हुए Exynos 2100 5G प्रोसेसर के साथ आ सकती है। Also Read - iPhone 13, iPhone 13 Pro Max, iPhone 13 mini के डिजाइन लीक, मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स
YouTube पर जारी इस 27 सेकेंड के टीजर में वर्टिकली अलाइंड कैमरा डिजाइन देखने को मिलता है। Galaxy S21 सीरीज का कैमरा डिजाइन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S20 सीरीज के मुकाबले थोड़ा अलग है। इसके बैक पैनल में ग्लास का इस्तेमाल किया जाएगा। इस वीडियो में फोन के ओवरऑल डिजाइन की झकल मिलती है। टीजर वीडियो में मुख्य तौर पर कैमरे को फीचर किया गया है। वहीं, वीडियो के अंत में S-Pen को भी टीज किया गया है। Also Read - 6GB RAM, 128GB स्टोरेज, 12MP + 12MP + 12MP कैमरे वाले Samsung Galaxy Note 10 Lite पर 15 हजार रुपये का डिस्काउंट, Amazon पर मिल रही डील
संभावित फीचर्स
इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें Galaxy S21, Galaxy S21 Plus और Galaxy S21 Ultra को लॉन्च किया जा सकता है। तीनों ही डिवाइसेज भारत में Exyno 2100 5G SoC के साथ आ सकते हैं। इसके बेस मॉडल में 6.2 इंच की OLED डिस्प्ले पैनल दी जा सकती है। वहीं, फोन के अन्य दो मॉडल्स- Galaxy S21 Plus और Galaxy S21 Ultra में क्रमशः 6.7 और 6.8 इंच के डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
फोन के शुरुआती दोनों मॉडल्स में 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 10MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। दोनों ही डिवाइसेज 8GB RAM + 128GB में आ सकते हैं। साथ ही, ये Android 11 पर आधारित OneUI 3.0 के साथ आएंगे। वहीं, फोन के प्रीमियम मॉडल में 108MP का क्वाड रियर कैमरा देखने को मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 40MP का सेंसर दिया जा सकता है। साथ ही, ये S-Pen को भी सपोर्ट करेगा।
You Might be Interested
8099